बांग्लादेश ने भारत के पूर्व ऑलराउंडर को बनाया टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपना हेड कोच

नई दिल्ली, 19 अगस्त: जिम्बॉब्वे जैसी टीम से पिटकर आई बांग्लादेश के सामने एशिया कप और टी20 वर्ल्ड की चुनौती खड़ी है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस विश्व कप में बांग्लादेश को कुछ करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा।

Bangladesh choose ex Indian all rounder Sridharan Sriram as coach for T20 world cup

Recommended Video

    Bangladesh की टीम 400 वनडे खेलने वाली टीम बनी, देखें अबतक के रिकॉर्ड | वनइंडिया हिंदी *Shorts

    अपनी तैयारियों के मद्देजनर बांग्लादेश ने भारत के पूर्व ऑलराउंडर श्रीधरन श्रीराम को संयुक्त अरब अमीरात में आगामी एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है।

    'द डेली स्टार' अखबार की एक रिपोर्ट में बीसीबी के एक डायरेक्टर के हवाले से इसकी जानकारी दी गई है। उन्होंने श्रीराम की नियुक्ति की पुष्टि की और कहा, ''हां, हमने विश्व कप तक श्रीराम को चुना है।''

    ''जैसा कि हम एक नई मानसिकता के साथ आगे बढ़ रहे हैं, नया कोच एशिया कप से काम करेगा। और चूंकि टी20 विश्व कप हमारा मुख्य लक्ष्य है, इसलिए उन्हें (नए कोच) एशिया कप से ही भर्ती कराया जाएगा।"

    श्रीराम भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रह चुके हैं। उन्होंने 2000 और 2004 के बीच आठ एकदिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया के सहायक और स्पिन-गेंदबाजी कोच के रूप में भी काम किया। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कोच डैरेन लेहमैन के अंडर भी श्रीराम को 2016 में स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

    46 वर्षीय श्रीराम ने फिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की ओर से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ अपनी भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया। हालांकि, बीसीबी अधिकारी ने यह भी कहा कि दक्षिण अफ्रीका के रसेल डोमिंगो टेस्ट टीम के प्रभारी बने रहेंगे।

    ''डोमिंगो अभी टेस्ट टीम का मार्गदर्शन करने में अपनी भूमिका जारी रखेंगे, क्योंकि नवंबर में भारत के खिलाफ हमारा टेस्ट मैच है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+