World Cup 2025 के लिए बांग्लादेश ने किया टीम का ऐलान, जानिए किन खिलाड़ियों को मिला मौका

Women World Cup 2025, Bangladesh Team: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में 30 सितंबर से शुरू होगा। टीम की कमान अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज निगार सुल्ताना जोती को सौंपी गई है, जिन्होंने 2022 में बांग्लादेश को उनके पहले वनडे वर्ल्ड कप में भी लीड किया था।

नए और युवा चेहरों को मिला मौका (Women World Cup 2025, Bangladesh Team)

टीम में कुछ नए और युवा चेहरों को मौका मिला है। विकेटकीपर-बल्लेबाज रुब्या हायदर को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने इससे पहले छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इसके अलावा टी20 अंडर-19 वर्ल्ड कप 2025 में खेल चुकीं निशिता अख्तर निशी और सुमैया अख्तर को भी इस बड़ी प्रतियोगिता के लिए टीम का हिस्सा बनाया गया है।

Bangladesh 1

निशिता अख्तर निशी पर रहेगी नजरें

निशिता अख्तर निशी इस स्क्वॉड की सबसे युवा खिलाड़ी हैं। अब तक उन्होंने सिर्फ दो वनडे मैच खेले हैं, लेकिन चयनकर्ताओं को उन पर पूरा भरोसा है। बीसीबी महिला विंग के चीफ सेलेक्टर सज्जाद अहमद मंसूर ने कहा कि निशिता अभी युवा हैं, लेकिन उनकी गेंदबाजी में गजब की परिपक्वता है। वह दबाव में शांत रहती हैं और खासतौर पर बाएं हाथ के बल्लेबाजों को रोकने में माहिर हैं।

पाकिस्तान से होगा पहला मैच

सुमैया अख्तर के बारे में मंसूर ने कहा कि वह काफी समय से टीम में आने की कोशिश कर रही थीं। सुमैया लंबे समय तक क्रीज पर टिक सकती हैं और जरूरत पड़ने पर तेजी से रन भी बना सकती हैं। उनकी फील्डिंग भी शानदार है, इसलिए वह टीम के लिए एक ऑलराउंड विकल्प साबित होंगी। बांग्लादेश की टीम अपना पहला मुकाबला 2 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ खेलेगी।

इसके बाद टीम का सामना 7 अक्टूबर को इंग्लैंड, 10 अक्टूबर को न्यूजीलैंड, 13 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और 16 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होगा। अंतिम दो लीग मुकाबले 20 अक्टूबर को श्रीलंका और 26 अक्टूबर को भारत के खिलाफ होंगे।

बांग्लादेश स्क्वॉड: निगार सुल्ताना (कप्तान), नाहिदा अख्तर, फरगाना हक, रुब्या हायदर झेलिक, शार्मिन अख्तर सुप्ता, सोभाना मोस्तारी, रितु मोनी, शॉर्ना अख्तर, फहीमा खातून, राबेया खान, मरूफा अख्तर, फरीहा इस्लाम त्रिसना, शंजिदा अख्तर मगला, निशिता अख्तर निशी, सुमैया अख्तर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+