शाकिब का खराब समय जारी, अब हुए कोविड पॉजिटिव, श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे

नई दिल्ली, 11 मई: बांग्लादेश के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन का कोविड -19 टेस्ट पॉजिटव निकला है और वह श्रीलंका के खिलाफ शुरुआती टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। 35 वर्षीय ऑलराउंडर 9 मई को यूएसए से लौटा था, लेकिन उनको चट्टोग्राम में बांग्लादेशी स्क्वायड में शामिल होने के बजाय घर लौटना पड़ा। वह अगले पांच दिनों तक आइसोलेशन में रहेंगे। यह बांग्लादेश के लिए एक बड़ा झटका होगा क्योंकि शाकिब बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों के मामले में टीम को बहुत कुछ प्रदान करते हैं।

Shakib Al Hasan struggles continue as being Covid positive

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 15 मई से चटोग्राम में शुरू होगा जबकि दूसरा और अंतिम टेस्ट 23 मई को ढाका में होगा। दोनों टेस्ट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 का हिस्सा होंगे।

इस बीच, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के संचालन अध्यक्ष जलाल यूनुस ने पुष्टि की कि शाकिब श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। शाकिब इससे पहले व्यक्तिगत कारणों से न्यूजीलैंड टेस्ट दौरे से चूक गए थे और दक्षिण अफ्रीका के दौरे में, उन्हें अपने परिवार के स्वास्थ्य के मुद्दों के कारण एकदिवसीय मैचों के बाद ही वापस बांग्लादेश लौटना पड़ा था। वह टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं और बांग्लादेश ने हमेशा उन्हें सभी प्रारूपों में मैच विजेता खिलाड़ी के तौर पर देखा है।

Shakib al hasan

बीसीबी के क्रिकेट ऑपरेशन चेयरमैन जलाल यूनुस ने मंगलवार (10 मई) को क्रिकबज से पुष्टि की, "शाकिब ने कोविड ​​​​पॉजिटिव टेस्ट किया और श्रीलंका के खिलाफ शुरुआती टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।"

जूझता हुआ बांग्लादेश-

ढाका प्रीमियर लीग में चोटिल होने के बाद बांग्लादेश पहले टेस्ट के लिए मेहदी हसन मिराज को पहले ही खो चुका है, जबकि तस्कीन अहमद को कंधे की चोट से पूरी तरह से उबरना बाकी है।

पहले टेस्ट के लिए बांग्लादेश की टीम: मोमिनुल हक शोराब (कप्तान), तमीम इकबाल खान, महमूदुल हसन जॉय, नजमुल हुसैन शान्तो, मुशफिकुर रहीम, लिटन कुमार दास, यासिर अली चौधरी, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, एबादोत हुसैन चौधरी, सैयद खालिद अहमद , काजी नूरुल हसन सोहन, रेजौर रहमान राजा, शोहिदुल इस्लाम, शोरफुल इस्लाम (फिटनेस पर निर्भर हैं), मोसादेक हुसैन सैकत।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+