BAN vs ZIM Test: बांग्लादेश-जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टेस्ट आज, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड और टीम
BAN vs ZIM Statistical Preview: बांग्लादेश की टीम सोमवार यानी 28 अप्रैल को चटगांव के ज़हूर अहमद चौधरी स्टेडियम में शुरू होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे से भिड़ने के लिए तैयार है। यह रोमांचक मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। जिम्बाब्वे ने पहले टेस्ट में बांग्लादेश को हराते हुए सीरीज में बढ़त हासिल कर ली थी।
जानिए आखिर किसका पलड़ा है भारी (BAN vs ZIM Statistical Preview)
जिम्बाब्वे ने पहले टेस्ट में सभी चौंकाते हुए 3 विकेट से ऐतिहासिक जीत हासिल की। ब्लेसिंग मुजरबानी ने नौ विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि बांग्लादेश वापसी करके सीरीज बराबर करने के लिए बेताब होगा। बांग्लादेश और जिम्बाब्वे ने अब तक 19 टेस्ट मैच खेले हैं। दोनों टीमों ने 8-8 मैच जीते हैं जबकि तीन मैच ड्रॉ रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि दोनों टीमों के बीच करीबी टक्कर देखने को मिलती रही है।

मुशफिकुर रहीम और मोमिनुल हक पर रहेगी नजर
बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 11 टेस्ट मैचों में 50.88 की शानदार औसत से 865 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 219* रहा है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ दो शतक और तीन अर्द्धशतक लगाए हैं। मोमिनुल हक जिम्बाब्वे की टीम के लिए कांटा साबित हुए हैं, क्योंकि उन्होंने 57.33 की शानदार औसत से सिर्फ 9 टेस्ट मैचों में 860 रन बनाए हैं।
जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन से फिर होगी उम्मीदें
जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 टेस्ट मैचों में 29.18 की औसत से 321 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 107 रन है। वहीं मेहदी हसन मिराज जिम्बाब्वे के खिलाफ बांग्लादेश के लिए सबसे बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं, उन्होंने 4 टेस्ट मैचों में 14.73 की शानदार औसत से 30 विकेट लिए हैं। जबकि जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजाराबानी ने बांग्लादेश के खिलाफ सिर्फ 2 टेस्ट मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं।
बांग्लादेश संभावित प्लेइंग XI: महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, जेकर अली (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, हसन महमूद, तंजीम हसन साकिब, खालिद अहमद।
ज़िम्बाब्वे संभावित प्लेइंग XI: ब्रायन बेनेट, बेन कुरेन, निक वेल्च, सीन विलियम्स, क्रेग एर्विन (कप्तान), वेस्ली मधेवेरे, न्याशा मायावो (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा, विक्टर न्याउची।












Click it and Unblock the Notifications