BAN vs SL: एक मैच में चार खिलाड़ी चोटिल, स्ट्रेचर पर ले जाना पड़ा बाहर, अस्पताल में भर्ती
BAN vs SL 3rd ODI, Latest News: 18 मार्च यानी कि सोमवार को बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज को अपने नाम किया। इस वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका को चार विकेट से मात दी। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने तीन मैच की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया।
बांग्लादेश ने जीता मैच
दोनों देशों के बीच हुए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया और पूरी टीम 235 रनों पर ऑल आउट हो गई। 236 रनों का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने टीम के बल्लेबाजों ने समझदारी से बैटिंग करते हुए इस मुकाबले को 40.2 ओवर में 6 विकेट खोकर अपने नाम कर लिया।

स्ट्रेचर पर ले जाया गया बाहर
बांग्लादेश और श्रीलंका मैच के दौरान कई खिलाड़ी चोटिल भी हो गए। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान और युवा विकेटकीपर जाकर अली चोटिल हो गए। इस मैच के दौरान मुस्तफिजुर रहमान को क्रैंप आया जिसके दर्द को वह सह नहीं सके। रहमान को बाहर ले जाने के लिए स्ट्रेचर को बुलाया गया। इसके बाद ही उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।
अस्पताल में कराया गया भर्ती
युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जाकिर अली को चोट फील्ड पर हुई। दरअसल वह एक कैच को पकड़ने की कोशिश में अपने साथ ही खिलाड़ी अनामुल हक से टकरा गए। ऐसा होते ही इन दोनों ही खिलाड़ियों को चोटिल होना पड़ा। हालांकि अनामुल हक की चोट इतनी गंभीर नहीं थी। लेकिन जाकिर अली को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। इतना ही नहीं मुस्तफिजुर रहमान की चोट की गंभीरता को देखते हुए उन्हें तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चार खिलाड़ी हुए चोटिल
इन तीन खिलाड़ियों के अलावा बांग्लादेश का एक और खिलाड़ी फील्डिंग करते समय चोटिल हो गया। दरअसल बांग्लादेश के तेज गेंदबाज सौम्य सरकार भी गेंद रोकने की कोशिश में विज्ञापन बोर्ड से जा टकराए। विज्ञापन बोर्ड से टकराने की वजह से उनकी गर्दन में चोट पहुंची। जिसके बाद बांग्लादेश ने कन्कशन के रूप में उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ा।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन: सौम्य सरकार, अनामुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदयोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा।












Click it and Unblock the Notifications