BAN vs IRE: तीसरे दिन के जज्बे के बाद आयरलैंड नहीं कर पाया उलटफेर, बांग्लादेश ने 7 विकेट से जीता टेस्ट
IRE vs BAN Test: आयरलैंड के बांग्लादेश दौरे का समापन टेस्ट मैच में मिली हार से हो गया है। आयरिश टीम ने तीसरे दिन लड़ाई का काफी बढ़िया जज्बा दिखाया था लेकिन मेजबान टीम ने चौथे दिन उनकी एक नहीं चलने दी।

बांग्लादेश vs आयरलैंड टेस्ट: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच 7 विकेट से जीत लिया है। इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और 214 रन बनाए जिसके जवाब में बांग्लादेश की पहली पारी 369 रन पर समाप्त हुई थी। आयरलैंड ने दूसरी पारी में अच्छा जज्बा दिखाया और 292 रनों का स्कोर खड़ा करते हुए बांग्लादेश को जीत के लिए 138 रनों का टारगेट दिया जिसको टाइगर्स ने 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। (Photo- Bangladesh Cricket Twitter)
आयरलैंड ने जज्बा दिखाया- इस मुकाबले में आयरलैंड की पारी दो बल्लेबाजों के इर्द-गिर्द घूमती रही और यह थे हैरी टेक्टर जिन्होंने दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया। विकेटकीपर लोरकेन टकर ने पहली पारी में 37 रन और दूसरी में 162 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेलकर इस मुकाबले को पूरी तरह एक तरफा नहीं होने दिया। इस मैच के चौथे दिन बांग्लादेश की टीम ने जल्दी से आयरलैंड के बचे हुए विकेटों को गिरा दिया।
वर्ना तीसरे दिन एक समय लग रहा था कि अर्धशतक लगाकर खेल रहे एंडी मैकब्रिन चौथे दिन कुछ अच्छी बल्लेबाजी करेंगे और अपनी टीम की लीड को थोड़ा और आगे ले जाने की कोशिश करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। एंडी के लिए यह मैच बतौर ऑराउंडर भी काफी अच्छा रहा जिन्होंने बांग्लादेश की पहली पारी में 118 रन देकर 6 विकेट लिए थे। उनको दूसरी पारी में भी 1 विकेट मिला।
बांग्लादेश के टॉप प्लेयर- बांग्लादेश की ओर से इस मैच में तैजुल इस्लाम देखने लायक बॉलर रहे जिन्होंने पहली पारी में 58 रन देकर पांच और दूसरी में 90 रन देकर चार विकेट लिए। इसके अलावा इबादत हुसैन ने भी पहली पारी में 2 और दूसरी पारी में 3 विकेट लेकर अच्छी गेंदबाजी की। बल्लेबाजी की बात करें तो बांग्लादेश की ओर से पहली पारी में मुश्फिकर रहीम ने 126 रन बनाए थे और वे दूसरी पारी में भी 48 गेंदों पर 51 रन बना नाबाद रहे।
Recommended Video

मुश्फिकर रहीम को प्लेयर ऑफ द मैच- कप्तान शाकिब अल हसन ने पहली पारी में 94 गेंदों पर 87 रनों की तेज पारी खेली थी जबकि मेहंदी हसन मिराज ने फिर से अच्छी पारी खेलते हुए 80 गेंदों पर 55 रन बनाए थे। रहीम को जबरदस्त प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
आयरलैंड का लंबा दौरा समाप्त- इस मैच से पहले आयरलैंड की टीम बांग्लादेश को उसी की धरती पर एक T20 मैच हराकर आ रही थी और उन्होंने यह ठीक-ठाक टेस्ट मैच खेला है। इससे पहले T20 सीरीज के शुरुआती दो मैच बांग्लादेश ने जीते थे। दोनों देशों के बीच इस साल बांग्लादेश में क्रिकेट की शुरुआत सिलहट में वनडे सीरीज से हुई थी जो मेजबान टीम ने 2-0 से जीती थी। T20 सीरीज चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications