BAN vs IRE: क्या अंतिम ODI में बांग्लादेश के खिलाफ आयरलैंड की होगी वापसी? ऐसी हो सकती है Playing 11

Ireland ने Bangladesh के खिलाफ वनडे सीरीज में अभी तक मात खाई है लेकिन आज का मुकाबला जीतकर उनके पास सीरीज बराबर करने का भी मौका है। दोनों टीमों की प्लेइग 11 ऐसी हो सकती है।

BAN vs IRE

आज आज बांग्लादेश और आयरलैंड (Bangladesh Ireland) के बीच वनडे तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Sylhet International Cricket Stadium) में होगा। इस सीरीज में बांग्लादेश ने अपने वनडे इतिहास के 2 सबसे बड़े स्कोर भी बनाए हैं। उन्होंने पहले मुकाबले में 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 338 रन बनाते हुए 183 रनों की बड़ी जीत दर्ज की थी। इसके बदले में आयरलैंड की टीम को 30.5 ओवर में केवल 155 रनों पर समेट दिया गया था और उनके दो ही बल्लेबाजों ने 30 से ज्यादा रन बनाए थे। (Image- Bangladesh Cricket Twitter)

दूसरे मुकाबले में आयरलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया जहां बांग्लादेश ने फिर से स्कोर 300 पार किया और वनडे में अपना बेस्ट स्कोर बोर्ड बना दिया। टाइगर ने अपने ही जमीन पर खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाए जहां मुश्फिकर रहीम ने शानदार शतक लगाया था लेकिन दुर्भाग्य से इस मुकाबले का फैसला बारिश के चलते नहीं हो सका।

प्लेइंग 11 की बात करें तो पहले मुकाबले में तो तौहीद हृदय और शाकिब अल हसन ने 90 प्लस किसको किए थे। ये खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। दूसरे मैच में मुश्फिकर रहीम ने भी बढ़िया पारी खेली थी। इसके अलावा नजमुल हसन शंटो, लिटन दास बढ़िया टच में है लेकिन कप्तान तमीम इकबाल ने दो मुकाबलों में 13 रन बना पाए हैं।

गेंदबाजी में इबादत हुसैन ने अच्छी गेंदबाजी की है जिन्होंने 2 मैचों में 10.50 की औसत से 4 विकेट लिए हैं। नसूम अहमद, तस्कीन अहमद प्रभावित करने में कामयाब रहे हैं। ऐसे में बांग्लादेश की संभावित 11 इस प्रकार हो सकती है-

Bangladesh Playing 11

तमीम इकबाल (कप्तान), तौहीद हृदय, नजमुल हुसैन शंटो, यासिर अली, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास (विकेटकीपर), तस्कीन अहमद, एबादत हुसैन, हसन महमूद, नसूम अहमद

अगर आयरलैंड की बात करें तो उनके लिए इस दौरे पर केवल एक बार ही बल्लेबाजी आई है ऐसे में उनकी टीम को अपने आपको ज्यादा टेस्ट करने का मौका नहीं मिला। हालांकि गेंदबाजी में आयरलैंड के ग्राहम ह्यूम ने सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेकर प्रभावित किया है। उन्होंने 2 मुकाबलों में 7 विकेट चटकाए हैं।

आईलैंड की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है Ireland Playing 11

पीआर स्टर्लिंग, एंड्रयू बलबर्नी (कप्तान), हैरी टेक्टर, जॉर्ज डॉकरेल, कर्टिस कैम्फर, ग्राहम ह्यूम, लॉर्केन टकर (विकेटकीपर), एस डोहेनी, एआर मैकब्राइन, मार्क अडायर, मैथ्यू हम्फ्रीस

Recommended Video

    Ind vs Aus: Rohit Sharma हुए Kuldeep Yadav पर आग बबूला, मैदान में दी गालियां | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+