BAN vs IND: बुमराह और शमी का नहीं होना अन्य गेंदबाजों के लिए है सुनहरा मौका- गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे

पहले टेस्ट में टीम इंडिया अपने कई अनुभवी खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतरेगी। इसमें कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी का नाम शामिल है।

India vs bangladesh 1st Test

टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ कल से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज करेगी। पहला टेस्ट चट्टोग्राम में कल सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। पहले टेस्ट में टीम इंडिया अपने कई अनुभवी खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतरेगी। इसमें कप्तान रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी का नाम शामिल है। टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने शमी और बुमराह की गैरमौजूदगी को अन्य गेंदबाजों के लिए एक सुनहरा अवसर बताया है।

शमी और बुमराह की कमी होगी पूरी?

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में उमेश यादव और जयदेव उनादकट के कंधों पर उनकी कमी को पूरा करने की जिम्मेदारी होगी। हालांकि जयदेव उनादकट का अभी पहले टेस्ट में खेलना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में टीम के बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा है कि शमी और बुमराह का टीम में नहीं होना अन्य गेंदबाजों के लिए एक अच्छा मौका है।

क्या कहा पारस म्हाम्ब्रे ने?

पारस म्हाम्ब्रे ने कहा है कि शमी और बुमराह की गैरमौजूदगी का अन्य गेंदबाज चाहें तो अच्छा फायदा ले सकते हैं, वो आगे आएं और टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करें। मंगलवार को चट्टोग्राम में प्री मैच कॉन्फ्रेंस में पारस म्हाम्ब्रे ने कहा कि हमारे पास अनुभवी गेंदबाजों की अनुपस्थिति के बाद भी जो गेंदबाज हैं, वो बेहतर लय में हैं जैसे कि सिराज ने पिछले कुछ समय में काफी क्रिकेट खेला है, उमेश यादव ने भी कई लीग में अच्छा प्रदर्शन किया है। नवदीप सैनी ने भी लिस्ट ए क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए यह निष्कर्ष निकलता है कि अनुभवी गेंदबाजों की कमी को पूरा किया जा सकता है, निश्चित रूप से इन गेंदबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+