BAN vs IND: टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले बांग्लादेश की बढ़ी मुश्किलें, शाकिब अल हसन को ले जाना पड़ा अस्पताल
भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन चोट की वजह से परेशान हैं। उन्हें सोमवार शाम को अस्पताल ले जाया गया।

Bangladesh vs India Test series भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले बांग्लादेश को एक बड़ा झटका लगने की पूरी संभावना नजर आ रही है। दरअसल, टीम के कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम को जब शाकिब प्रैक्टिस करने के लिए मैदान पर आए तो उन्हें कुछ परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें चेकअप के लिए एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया।
शाकिब की चोट पर अधिकारी ने दी जानकारी
Recommended Video
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाकिब अल हसन ने नेट प्रैक्टिस के दौरान शरीर में जकड़न की शिकायत की थी। इस खबर ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा है कि शाकिब की चोट ज्यादा चिंताजनक नहीं है, सिर्फ सामान्य चेकअप के लिए उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि शाकिब को एंबुलेंस में इसलिए भेजा गया, क्योंकि उस वक्त वहां कोई और वाहन उपलब्ध नहीं था।
अधिकारियों ने बताया है कि सामान्य चेकअप के बाद शाकिब अस्पताल से लौट तो आए, लेकिन उन्होंने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया। आपको बता दें कि शाकिब अल हसन एक दिन पहले भी प्रैक्टिस सेशन के लिए मैदान पर नहीं आए थे। शाकिब अल हसन के अब पहले टेस्ट में खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि बांग्लादेश के कोच ने कहा कि अभी कहना ठीक नहीं होगा कि शाकिब पहले टेस्ट में खेलेंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि हम अभी देख रहे है कि शाकिब की क्या स्थिति है।












Click it and Unblock the Notifications