BAN vs IND: चेतेश्वर पुजारा को मैन ऑफ द सीरीज दिए जाने से भड़के फैंस, कहा- अय्यर को मिलना था यह अवॉर्ड

सोशल मीडिया पर पुजारा को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिए जाने से फैंस नाराज हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने कहा है कि पुजारा को क्यों मैन ऑफ द सीरीज दिया गया, जबकि श्रेयस अय्यर ने दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन किया।

cheteshwar pujara

भारतीय टीम ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बांग्लादेश का क्लीन स्विप कर दिया है। ढाका टेस्ट में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हरा दिया। इस जीत में भारत के ऑलराउंडर आर अश्विन का अहम योगदान रहा। अश्विन ने दूसरी पारी में 42 रन बनाए और अय्यर के साथ मिलकर 71 रन की साझेदारी भी की। अश्विन को मैन ऑफ द मैच चुना गया और चेतेश्वर पुजारा मैन ऑफ द सीरीज बने। सोशल मीडिया पर पुजारा को मैन ऑफ द सीरीज दिए जाने से फैंस नाराज हैं।

अय्यर ने दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में खेली कमाल की पारी

दरअसल, सोशल मीडिया पर फैंस यह मांग कर रहे हैं कि पुजारा की जगह श्रेयस अय्यर को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया जाना चाहिए था। अय्यर ने दूसरे टेस्ट की दोनों पारियों में कमाल का प्रदर्शन किया था, लेकिन उन्हें यह खिताब नहीं दिया गया जिसके बाद भारतीय फैंस भड़क गए। उन्होंने यहां तक कह डाला कि चेतेश्वर पुजारा ने यह क्या किया?

पुजारा और अय्यर का प्रदर्शन

आपको बता दें कि श्रेयस अय्यर ने दूसरी पारी में अश्विन के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की थी। इसी साझेदारी की बदौलत भारत ने मैच जीता। श्रेयस अय्यर ने दो मैचों की सीरीज में 202 रन बनाए। जबकि पुजारा ने 222 रन बनाए। पुजारा को 20 रन ज्यादा बनाने के कारण मैन ऑफ द मैच का सीरीज का खिताब दिया गया। पुजारा ने दो टेस्ट मैचों की चार पारियों में 102, 90, 24 और 6 रन बनाए। वहीं श्रेयस अय्यर ने तीन पारियों में 86, 87 और नाबाद 29 रन बनाए।

फैंस का रिएक्शन

सोशल मीडिया पर पुजारा को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिए जाने से फैंस नाराज हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने कहा है कि पुजारा को क्यों मैन ऑफ द सीरीज दिया गया, जबकि श्रेयस अय्यर ने दोनों मैचों में शानदार प्रदर्शन किया। एक यूजर ने कहा कि श्रेयस अय्यर पर भरोसा था। एक यूजर ने श्रेयस अय्यर की रिकॉर्ड का फोटो शेयर किया, जिसमें इस साल टेस्ट में 60 की औसत से 420 रन बनाए। वनडे क्रिकेट में 55.7 की औसत से 724 रन बनाए। वहीं टी20 में 35 की औसत से 459 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+