BAN vs AFG: अफगानिस्तान का दिग्गज बांग्लादेश टी20 सीरीज से बाहर, कहर बरपाने वाला खिलाड़ी शामिल

BAN vs AFG: अफगानिस्तान की टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर है। मेहमान टीम वहां तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला खेल रही है। इसके बाद टी20 सीरीज भी खेली जानी है। अफगानिस्तान की टीम में बदलाव हुआ है। एक नया खिलाड़ी टीम में शामिल किया गया है।

नवीन उल हक के चोट को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। नवीन उल हक की जगह अब निजत मसूद को टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले मसूद को बांग्लादेश के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए भी टीम में शामिल किया गया था। मसूद को प्लेइंग इलेवन में भी जगह मिली थी।

naveen u haq

घुटने में चोट की वजह से नवीन उल हक को बाहर होना पड़ा है। अब वह सर्जरी कराएंगे। छोटी सर्जरी के कारण नवीन उल हक को इंग्लैंड ट्रेवल करना होगा। इस वजह से वह बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं और निजत को लाया गया है।

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ सलेक्टर ने कहा है कि नवीन कुछ महीनों के लिए अब बाहर रहेंगे। हमने नवीन की जगह टीम में निजत को शामिल किया है। एक तेज गेंदबाज के बदले में हमने उसी तरह की कैटेगरी का खिलाड़ी शामिल किया है और मुझे लगता है कि यह अच्छा है।

गौरतलब है कि निजत को टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला था। उनको डेब्यू टेस्ट की पहली ही गेंद पर विकेट मिला था। इस वजह से वह सुर्ख़ियों में आए थे। बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज पूरी होने के बाद टी20 सीरीज होगी और दोनों टीमें इसके लिए सिलहट जाएंगी।

अफगानिस्तान की टी20 टीम

राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, मोहम्मद शहजाद, वफादार मोमंद, हजरतुल्लाह जजई, सेदिकुल्लाह अटल, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद, फजलहक फारूकी और निजत मसूद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+