BAN vs AFG: मीरपुर टेस्ट के दौरान पत्रकार पर सुरक्षाकर्मियों के हमले के बाद BCB ने मांगी माफी

Bangladesh Cricket Board, BAN vs AFG: पत्रकारों और बीसीबी के सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले 2006, 2015 और 2016 में भी इस तरह की घटना सामने आ चुकी थीं।

BAN vs AFG: बांग्लादेश ने एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया है। बल्लेबाजों के तूफानी प्रदर्शन के बाद मेजबान गेंदबाजों ने कहर मचाना शुरू कर दिया है। जोकि उनके प्रशंसकों के लिए काफी खुशी की बात है। हालांकि, तीसरे दिन बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के सुरक्षाकर्मियों द्वारा एक पत्रकार पर हमला करने के बाद एक अप्रिय दृश्य देखने को मिला।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के निदेशक इस्माइल हैदर मल्लिक घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचे और आश्वासन दिया कि उपद्रवियों को कम से कम एक साल के लिए ड्यूटी करने से रोक दिया जाएगा। दरअसल, इस घटना में तस्फीक शहरयार के साथ मारपीट कई गई, जोकि क्रिकफ्रेंजी वेबसाइट के लिए काम करते हैं। हैदर मलिक ने कहा कि बीसीबी उन लोगों की पहचान करने की पूरी कोशिश कर रहा है, जिन्होंने निंदनीय कृत्य किया है।

bangladesh cricket board

दरअसल, ये घटना तीसरे दिन उस वक्त हुई जब वह अपने एक सहयोगी के लिए अपना मान्यता पत्र लाने की प्रतीक्षा कर रहे थे, जो प्रेस बॉक्स में प्रवेश के लिए आवश्यक है। शहरयार, शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम के गेट नंबर 1 पर इंतजार कर रहे थे, जहां पत्रकार आमतौर पर आयोजन स्थल पर इंतजार करते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षाकर्मियों में से एक ने उन्हें सड़क के दूसरी तरफ खड़े होने के लिए कहा और उन्होंने भी निर्देशों का पालन किया। हालांकि, समस्या तब शुरू हुई जब सुरक्षा दल के सदस्यों में से एक ने पत्रकार पर उस समय हमला किया जब वह दूसरे साथी पत्रकार से बात कर रहे थे।

शहरयार के मुताबिक, उन पर तीन से पांच लोगों ने हमला किया और हाथापाई में उनके नाक और गले पर चोट के निशान थे। इसी तरह की घटनाएं पत्रकारों और बीसीबी के सुरक्षाकर्मियों के बीच इससे पहले 2006, 2015 और 2016 में हुई थीं।

वहीं दोनों टीमों के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच की बात करें तो अफगानिस्तान को पहली पारी में महज 146 रन पर आउट कर बांग्लादेश ने 236 रन की विशाल बढ़त हासिल कर ली। तीसरे दिन घरेलू टीम ने नजमुल हुसैन शंटो के एक और शतक की बदौलत शानदार बढ़त बना ली, जिन्होंने 151 गेंदों पर 124 रन बनाए।

नजमुल हुसैन शंटो और मोमिनुल हक के शतकों की मदद से बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ 662 रन का एक बड़ा लक्ष्य दिया है। बांग्लादेश के पूर्व टेस्ट कप्तान मोमिनुल हक, 145 गेंदों पर 121 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में अफगानिस्तान ने सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान और अब्दुल मलिक का विकेट खो दिया है और उसके आठ विकेट बाकी हैं और दो दिन का खेल अभी बाकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+