BAN vs AFG: बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने अफगानी गेंदबाजों के छुड़ाए पसीने, मेहदी हसन और शान्तो ने जड़ा शानदार शतक

Bangladesh vs Afghanistan: एशिया कप 2023 का चौथा मैच बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। इस दौरान बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन मिराज और नजमुल हुसैन शान्तो ने अपनी शतकीय पारी से टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

बांग्लादेश के करो या मरो वाले इस मुकाबले में मेहदी हसन मिराज ने टीम के लिए एक छोर को संभाले रखा है, और टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। मिराज ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ने के लिए 115 गेंदों का सामना किया। मिराज ने 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया है। मिराज चोटिल होने के कारण 112 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। मिराज के बाद शान्तो ने टीम को संभाले रखा।

ban vs afg

मेहदी हसन मिराज और नजमुल हुसैन शान्तो के शतक ने बांग्लादेश को 250 का पार पहुंचा दिया। टीम के लिए मोहम्मद नईम और मिराज ने ठोस शुरुआत की। हालांकि, अफगानिस्तान ने नईम और तौहीद हृदोय का विकेट लेकर टीम पर दबाव डालने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके, मिराज के बाद शान्तो ने 101 गेंद में 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया।

अफगानिस्तान को मिला 335 रन का लक्ष्य
बांग्लादेश का तीसरा विकेट नजमुल हसन शान्तो के रूप में गिरा। शान्तो ने 105 गेंद में 104 रन बनाकर अपना काम पूरा कर दिया। टीम ने 50 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 334 रन बनाए। फिलहाल अफगानिस्तान के सामने मैच को जीतने के लिए 335 रन के लक्ष्य तक पहुंचना होगा।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
मोहम्मद नईम, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, तस्किन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, हसन महमूद।

अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, राशिद खान, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+