रविचंद्रन अश्विन के ऊपर बॉल टेम्परिंग के आरोप से आया भूचाल, लिया जा सकता है कड़ा एक्शन
Ashwin Ball Tampering: आर अश्विन इस बार तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) के नौवें सीज़न में लगातार चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिन पहले उन्हें मैदान पर अंपायर से बहस करने के लिए सज़ा मिली थी, और अब उन पर एक और आरोप लग गया है, जो काफी हैरान करने वाला है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट मुताबिक, TNPL की टीम मदुरै पैंथर्स ने आरोप लगाया है कि अश्विन और उनकी टीम डिंडीगुल ड्रैगन्स ने 14 जून को सालेम के SCF क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड़ की।

Ashwin के खिलाफ क्या शिकायत
मदुरै पैंथर्स ने TNPL को एक लिखित शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि आर अश्विन और उनकी टीम डिंडीगुल ड्रैगन्स ने गेंद की हालत बदलने के लिए ऐसे तौलिए इस्तेमाल किए जिनमें रसायन लगे हो सकते हैं। टीम का कहना है कि यह छेड़छाड़ बार-बार चेतावनी देने के बावजूद चलती रही।
लीग के सीईओ ने कार्रवाई को लेकर दी प्रतिक्रिया
वहीं TNPL के सीईओ प्रसन्ना कानन ने इन आरोपों को तुरंत खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोपों को साबित करने के लिए मदुरै पैंथर्स को पक्के सबूत पेश करने होंगे, तभी इस पर कोई कार्रवाई की जा सकती है।
प्रसन्ना ने कहा कि उन्होंने शिकायत दर्ज की है, जिसे हमने स्वीकार कर लिया है। हालांकि नियमों के अनुसार शिकायत मैच खत्म होने के 24 घंटे के भीतर दर्ज करनी होती है, फिर भी हमने इसे स्वीकार किया है और उनसे अपने आरोपों के समर्थन में सबूत पेश करने को कहा है।
Ashwin की टीम ने नियमों से किया काम?
आगे उन्होंने कहा कि अगर आरोपों में दम हुआ तो हम एक स्वतंत्र समिति बनाएंगे। लेकिन ठोस सबूतों के बिना किसी खिलाड़ी या टीम पर आरोप लगाना गलत है। यदि मदुरै पैंथर्स कोई सबूत नहीं देते, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा प्रसन्ना ने यह भी कहा कि तमिलनाडु प्रीमियर लीग में गेंद को सूखाने के लिए तौलिया इस्तेमाल करने की अनुमति दी गई है, अंपायर के सामने इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications