Jonny Bairstow Row: PM सुनक से पहले भी कई पीएम कर चुके हैं 'खेल भावना' की बात,कभी हुए ट्रोल, कभी उड़ा मजाक
Jonny Bairstow Run Out Row: क्रिकेट केवल भारत में ही धर्म की तरह नहीं पूजा जाता है, बल्कि दूसरे देशों में भी ये काफी महत्व रखता है, इसका ताजा उदाहरण है इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच का एशेज मैच, जहां एक विवादित फैसले की वजह से दो देशों के पीएम आमने-सामने आ गए हैं।

जॉनी बेयरस्टो के आउट होने पर बवाल
दरअसल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान जॉनी बेयरस्टो को जिस तरह से स्टंपिंग किया गया, वो इंग्लैंड के फैंस को बिल्कुल भी रास नहीं आया और इसलिए वो सभी बेयरस्टो को गलत आउट दिए जाने को लेकर ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स पर आरोप लगा रहे हैं लेकिन इस विवाद ने तूल तब पकड़ लिया जब ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दे दी।
यह खेल भावना के खिलाफ है-पीएम सुनक
मालूम हो कि पीएम सुनक ने कहा कि 'जो भी हुआ है गलत हुआ है, यह खेल भावना के खिलाफ है। बेयरस्टो को गलत आउट दिया गया और मैं टीम के कैप्टन बेन स्टोक्स के उस बयान के साथ हूं जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर ऑस्ट्रेलिया ऐसी ही रणनीति के जरिए ही मैच जीतना चाहता है तो मै ऐसा कोई मैच जीतना नहीं चाहूंगा।'
मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है-पीएम एंथनी
अब जब पीएम सुनक ने ऐसी बात कह दी तो ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज कहा चुप रहने वाले थे। उन्होंने भी सारे मामले को दरकिनार करते हुए ये कह दिया कि 'मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। महिला-पुरुष दोनों की ही टीमों ने हमें गौरवान्वित होने का मौका दिया है।'
Twitter पर आया भूचाल, फैंस का पारा चढ़ा
जिसक बाद तो Twitter पर भूचाल ही आ गया। अब इंग्लैंड के फैंस और आस्ट्रेलिया के फैंस दोनों पीएम के बयानों को लेकर भिड़ गए हैं।
पहले भी भिड़ें हैं राजनीति के दिग्गज
वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह से दो देशों के पीएम क्रिकेट को लेकर आमने-सामने आए हैं। इससे पहले भी बहुत सारे उदाहरण ऐसे हैं जब खेल की भावना को लेकर राजनीति के दिग्गज आपस में भिड़े हैं। बात टी 20 विश्व कप की करते हैं, जब जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति Emmerson Mnangagwa ने पाकिस्तानी टीम पर करारा वार करते हुए उन पर तंज कसा था।
जिम्बाब्वे ने उड़ाया मजाक तो तिलमिलाए पाक PM
दअरसल इस टूर्नामेंट के सुपर 12 मैच में जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया था, जिसके बाद जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति Emmerson Mnangagwa ने पाकिस्तान पर कमेंट किया था, कि 'अगली बार असली मिस्टर बीन भेजना।'
'पाकिस्तानियों को वापसी करने की पुरानी आदत'
जिस पर तिलमिलाते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जवाब दिया था कि 'हमारे पास असली मिस्टर बीन नहीं हो सकता है, लेकिन हमारे पास असली क्रिकेट भावना है और हम पाकिस्तानियों को वापसी करने की पुरानी आदत है।' ये विवाद भी काफी लंबा चला था और दोनों देशों के लोग एक-दूसरे को ट्विटर पर ट्रोल करने से बाज नहीं आ रहे थे।
रोहित शर्मा को लेकर हुआ था विवाद
ऐसा ही किस्सा साल 2015 world cup Quarterfinal में भी देखने को मिला था, जब भारत और बांग्लादेश की टीमें मैदान पर आमने -सामने थीं। उस मैच में रोहित शर्मा 90 रन पर खेल रहे थे कि तभी वो शॉर्ट-पिच गेंद पर कैच हो गए लेकिन उस वक्त मैट के अंपायर इयान गोल्ड ने उस बॉल को 'नो बॉल' करार दे दिया था।
हमारी टीम अंपायरों की वजह से हारी-शेख हसीना
जिस पर बांग्लादेशी खिलाड़ी मैदान पर ही उखड़ गए थे और इसके बाद बांग्लादेशी फैंस ने भी स्टेडियम में आपा खो दिया था। इस मैच के बाद बांग्लादेश में काफी बवाल मचा था और इंडिया के खिलाफ काफी बयानबाजी हुई थी लेकिन हद तो तब हो गई थी जब बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि 'हमारी टीम अंपायरों की वजह से हारी, खेल में भारत ने भी खेल भावना का ख्याल नहीं रखा।'












Click it and Unblock the Notifications