'बड़े-बड़े देशों में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं', शाहरुख -गांगुली मिले गले तो लोगों ने क्यों कहा ऐसा?
Shah Rukh Khan reunites with Sourav Ganguly: हिंदी सिनेमा के बादशाह शाहरुख खान और क्रिकेट 'किंग' कहे जाने वाले सौरव गांगुली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर दोनों के फैंस बहुत ज्यादा खुश हैं।

दरअसल विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की ओपनिंग सेरेमनी के रिहर्सल पर गांगुली और सौरव दोनों मिले थे। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और आपस में बड़ी ही गर्मजोशी से बाते कीं।
दोनों की तस्वीरों और वीडियो को खुद WPL ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया है। मालूम हो कि गुरुवार को दोनों स्टार विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की ओपनिंग सेरेमनी के रिहर्सल पर मिले थे।
महिला खिलाड़ियों के सिग्नेचर स्टेप दिखाया
इस दौरान बॉलीवुड सुपरस्टार ने दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ भी समय बिताया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में, किंग खान महिला खिलाड़ियों के अपना सिग्नेचर स्टेप भी सिखाते नजर आए।
'बड़े-बड़े देशों में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं'
आपको बता दें कि शाहरुख और सौरव को साथ देखने के बाद सोशल मीडिया पर धूम मच गई है। लोग जमकर दोनों की तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा है कि 'कुछ कुछ होता है' तो किसी ने लिखा कि 'बड़े-बड़े देशों में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं'। खास बात ये है कि ये दोनों ही संवाद शाहरुख की हिट फिल्मों के हैं।
मालूम हो कि अक्सर मीडिया में दोनों के विवाद की बातें होती हैं क्योंकि आईपीएल की शुरुआती दिनों में जब सौरव गांगुली केकेआर आईपीएल टीम के कैप्टन थे तब उस वक्त दोनों के तकरार की खबरें सामने आई थीं।
शाहरुख खान और सौरव गांगुली में था पंगा!
कई मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि शाहरुख खान को सौरव गांगुली के काम करने का तरीका पसंद नहीं हैं और वहीं गांगुली को नहीं पसंद था कि शाहरुख खान टीम पर अपना प्रभाव डालें, इसी वजह से दोनों के मतभेद की खबरें सामने आई थीं औऱ इसी कारण दोनों का साथ भी लंबा नहीं चला था। लेकिन इन बातों को अब सालों बीत चुके हैं लेकिन जब भी दोनों सामने आते हैं, तो पुराना किस्सा लोगों को याद आ जाता है इसलिए जब दोनों कल गले मिलते दिखे तो लोग एकदम से खुश हो गए और उनकी तस्वीरों और वीडियो पर कमेंट करने लगे।
मुंबई इंडियंस VS दिल्ली कैपिटल्स
आपको बता दें कि 'विमेंस प्रीमियर लीग' के दूसरे सीजन का आगाज आज से बेंगलुरु में होगा। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के मैच से पहले शाम 6:30 बजे होगा। आपको बता दें कि WPL के सीजन-2 में 23 फरवरी से 17 मार्च तक चलेगा, पहले के सभी 11 मुकाबले बेंगलुरु में और अंत के सभी 11 मुकाबले दिल्ली में होंगे। सभी मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।












Click it and Unblock the Notifications