यूएस-आयरलैंड मैच पर टिकी PAK की उम्मीद, अगर ऐसा हुआ तो वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगा पाकिस्तान?
United States vs Ireland, 30th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सह-मेजबान संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का मुकाबला आज, 14 जून को आयरलैंड से होगा। यहां मिली जीत के बाद यूएसए टूर्नामेंट के सुपर 8 चरण के लिए क्वालीफाई कर जाएगा। भारत पहले ही ग्रुप ए से सुपर 8 चरण में पहुंच चुका है। पाकिस्तान की उम्मीदें इस मुकाबले पर टिकी हैं।
आज के मैच पर कड़ी नजर रखेगा पाकिस्तान
पाकिस्तान, जो ग्रुप ए में है, शुक्रवार को फोर्ट लॉडरहेल में होने वाले खेल पर कड़ी नजर रखेगा, और आयरिश की जीत की उम्मीद करेगा। पाकिस्तान का सामना रविवार को आयरलैंड से होगा, लेकिन अगर यूएसए शुक्रवार को दो अंक हासिल कर लेता है, तो उस खेल का कोई महत्व नहीं रह जाएगा।

फ्लोरिडा में आपातकाल की स्थिति
हालांकि, पिछले कुछ दिनों में फोर्ट लॉडरडेल में भारी बारिश और बाढ़ देखी गई है, जिसके चलते फ्लोरिडा के गवर्नर ने बुधवार को "आपातकाल की स्थिति" घोषित कर दी है। जहां तक शुक्रवार के मौसम पूर्वानुमान का सवाल है, फोर्ट लॉडरडेल और फ्लोरिडा राज्य के अन्य शहरों में बादल छाए रहने की उम्मीद है।
बारिश होने की लगभग 98 प्रतिशत संभावना
एक्यूवेदर के अनुसार, शुक्रवार को सेंट्रल ब्रोवार्ड रेजिनल पार्क में बारिश होने की लगभग 98 प्रतिशत संभावना है। हालांकि, मैच के दौरान बारिश की संभावना 74 प्रतिशत बनी हुई है। शहर में दिन के दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश भी होगी। शहर को 'रेड अलर्ट' के तहत भी रखा गया है, जिसका मतलब है कि मौसम की स्थिति और खराब होने की संभावना है।
अगर मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाता है तो क्या होगा?
अगर मैच रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा और उस स्थिति में यूएसए सुपर 8 में भारत के साथ शामिल हो जाएगा, जबकि पाकिस्तान वापस अपने घर लौट जाएगा। यूएसए ने अपने तीन मैचों में से दो मैच जीते हैं- पाकिस्तान और कनाडा के खिलाफ।
ये भी पढ़ें- IPL 2025 में दिखेगा सौरभ नेत्रवलकर का जलवा! इन तीन टीमों की गेंदबाज पर नजर, कर सकती हैं साइन
ग्रुप ए में टॉप पर टीम इंडिया
भारत तीन मैचों में छह अंक (NRR +1.137) के साथ ग्रुप ए में टॉप पर बना हुआ है। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने सुपर 8 में जगह पक्की कर ली है। यूएसए अभी भी तीन मैचों में चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर है, लेकिन उनका एनआरआर घटकर +0.127 हो गया है। पाकिस्तान के लिए एकमात्र सकारात्मक बात यह है कि उनका एनआरआर अब यूएसए से बेहतर है।












Click it and Unblock the Notifications