ODI Rankings: गिल को पछाड़ बाबर फिर बने नंबर वन, जानें कोहली-बाबर में कौन लम्बे समय तक रहा टॉप

ICC ODI Rankings: आईसीसी वनडे रैंकिंग में लगातार बदलाव होते देखा गया है। टॉप स्थान पर बाबर आज़म बने हुए थे और लम्बे समय से उनको किसी ने नहीं हटाया था। वर्ल्ड कप के दौरान गिल ने बाबर को पछाड़कर नम्बर एक की कुर्सी हासिल की थी लेकिन अब फिर से मामला बदल गया है।

बाबर आज़म 824 रेटिंग पॉइंट्स के साथ एक नम्बर पर हैं। दूसरे नम्बर पर शुभमन गिल हैं। गिल ने 810 अंक हासिल किये हैं। रैंकिंग में बदलाव गिल के नहीं खेलने से हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज से गिल को बाहर रखा गया था। टेस्ट की तैयारी के लिए ऐसा हुआ था।

babar and kohli

गिल के नहीं खेल्नसे उनके रेटिंग पॉइंट्स में गिरावट आई और बाबर आज़म दो से पहले नम्बर पर आ गए। हालांकि नम्बर तीन और चार की पोजीशन पर कोई बदलाव नहीं आया है। तीन नम्बर पर विराट कोहली और चौथे स्थान पर रोहित शर्मा बने हुए हैं। गेंदबाजों की रेंकिंग में केशव महाराज एक नम्बर और जोश हेजलवुड दो नम्बर पर हैं, तीसरे स्थान पर सिराज हैं।

विराट और बाबर में से कौन था ज्यादा समय तक टॉप

बाबर आज़म अप्रैल 2021 से लेकर नवम्बर 2023 के दौरान लगातार 952 दिनों तक नम्बर एक वनडे बल्लेबाज बने रहे। इसके बाद शुभमन गिल ने उनको पछाड़ दिया और नम्बर दो पर भेज दिया। गिल 42 दिनों तक एक नम्बर की पोजीशन पर थे और अब फिर से बाबर आज़म आ गए। विराट कोहली लगातार 1258 दिनों तक वनडे में टॉप बल्लेबाज रहे थे। अक्टूबर 2017 से लेकर अप्रैल 2021 तक कोहली नम्बर एक थे। इसके बाद बाबर आज़म इस स्थान पर आ गए।

सबसे लम्बे समय तक टॉप रैंकिंग किसकी थी

सबसे लम्बे समय तक वनडे में टॉप रैंकिंग वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर विवियन रिचर्ड्स की रही है। रिचर्ड्स का कीर्तिमान अभी तक कायम है। वह 8 जनवरी 1984 से लेकर 20 अक्टूबर 1988 के बीच लगातार 1748 दिनों तक एकदिवसीय रैंकिंग में टॉप बल्लेबाज रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+