ऑनलाइन फोटो, वीडियो लीक होने के बाद बाबर आजम ने 'हंसकर' तोड़ी चुप्पी
पाकिस्तान क्रिकेट के कप्तान बाबर आजम ने अपनी प्राइवेट फोटो, मैसेज और वीडियो लीक होने के बाद प्रतिक्रिया दी है।

पाकिस्तान के क्रिकेट कप्तान बाबर आजम के दिन काफी खराब चल हैं। एक तो उनकी टीम घर पर लगातार खराब प्रदर्शन कर रही है तो दूसरी ओर आजम निजी हरकतों के चलते सवालों के घेरे में खड़े हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ियों में शायद ही ऐसा कोई होगा जो रंगीन मिजाजी से परे जा पाया होगा। ऐसे कई वीडियो, फोटो, मैसेज वगैरह लीक हुए हैं जहां पाक खिलाड़ी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। और तो क्या ही कहा जाए हाल में पूर्व वर्ल्ड कप कप्तान और प्रधानमंत्री रह चुके इमरान खान भी इश्कियां करते सुने गए थे। अब बड़े ही रहस्यमय अंदाज में आजम की निजी तस्वीरें, वीडियो और व्हाट्सएप मैसेज ऑनलाइन लीक हो गए।

पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बहुत कठिन समय
इसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पूरी तरह से बवाल पैदा कर दिया। पाकिस्तान के कप्तान पर सेक्सटिंग का आरोप लगाया गया। ये वही सेक्सटिंग है जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन को कप्तानी और करियर दोनों से हाथ धोना पड़ा। लेकिन बाबर आजम पर अब तक आरोप की प्रामाणिकता की जांच की जानी बाकी है। यह निश्चित रूप से बाबर और पाकिस्तान क्रिकेट के लिए बहुत कठिन समय है और लीक हुई तस्वीरों और मैसेजों ने इस मुद्दे को और भी खराब कर दिया है।
बाबर आजम सोशल मीडिया पर आए हैं
इसी बीच बाबर आजम सोशल मीडिया पर आए हैं और वे एक किनारे पर बैठकर पानी को निहार रहे हैं। आजम कैजुअल आउटफिट में काला चश्मा लगाए हुए मुस्करा रहे हैं और उन्होंने फोटो पर कैप्शन दिया है- खुश रहने के लिए ज्यादा कुछ नहीं चाहिए।
बाबर के लिए इस समय मुस्कराना वाकई में बहुत अहम है क्योंकि जिस दौर से पाकिस्तान क्रिकेट गुजर रहा है वह बदलाव आजम के फेवर में तो कम ही दिखते हैं। कहा जा रहा है पीसीबी अपनी रिव्यू मीटिंग में स्प्लिट कप्तानी पर विचार कर रहा है क्योंकि पाकिस्तान को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ उसकी घरेलू परिस्थितियों में लगातार हार का सामना करना पड़ा। बाबर घरेलू सरजमीं पर लगातार चार टेस्ट मैच हारने वाले पहले पाकिस्तानी कप्तान भी बने।

आरोप की प्रामाणिकता अभी साबित नहीं हुई
फिलहाल रमीज राजा को बोर्ड से बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह नजम सेठी को ले लिया गया। जैसे ही सेठी ने कार्यभार संभाला, उन्होंने शाहिद अफरीदी को अंतरिम मुख्य चयनकर्ता के तौर पर नियुक्त किया। फिलहाल पीसीबी चाहेगा आजम का ये नया मामला किसी तरह निपटा दिया जाए और माहौल भी खराब ना हो क्योंकि बाबर के खिलाफ आरोप की प्रामाणिकता अभी साबित नहीं हुई है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications