T20 World Cup: बाबर आज़म निकल जाएंगे कोहली से आगे? टी20 वर्ल्ड कप में छीन लेंगे विराट का ताज

Virat Kohli and Babar Azam: बाबर आज़म वर्ल्ड क्रिकेट में अलग ही नाम रखते हैं। उन्होंने अपने खेल के दम पर लोगों को मुरीद बना लिया है। बाबर आज़म ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के अंतिम मुकाबले में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली और अब टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के लिए तैयार हैं।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बाबर आज़म के नाम अब कुल 4000 रन हो गए हैं। वह इस आंकड़े को भी पार कर गए हैं। बाबर आज़म ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली ने ही यह आंकड़ा प्राप्त किया था। बाबर और विराट के बीच फासला काफी कम है।

virat and baabr

विराट कोहली ने 117 मैचों की 109 पारियां खेलते हुए कुल 4037 रन अपने नाम किये हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138 से अधिक का रहा है। कोहली ने 37 अर्धशतक जड़े हैं और उनके नाम एक शतकीय पारी भी है। उनका औसत भी 51 से ऊपर का है।

उनके बाद लिस्ट में शामिल बाबर आज़म के आंकड़े भी कम नहीं है। बाबर ने 119 मैचों के दौरान 112 पारियां खेलकर 4023 रन बनाए हैं। कोहली से आगे जाने के लिए उनको महज 15 रनों की दरकार है। बाबर आज़म ने 41 के औसत और 130 के स्ट्राइक रेट से कुल 4023 रन बनाए हैं। उनके नाम 36 फिफ्टी और 3 शतक है।

टी20 वर्ल्ड कप में बाबर आज़म और विराट कोहली के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद की जा सकती है। अगर बाबर आज़म अच्छा खेलते हैं, तो वह कोहली को पछाड़कर नम्बर एक का ताज अपने नाम कर लेंगे। अगर बाबर का खेल खराब रहा और कोहली ने धमाका किया, तो वह और आगे चले जाएंगे।

विराट कोहली का हालिया प्रदर्शन धाकड़ रहा है। वह बेहतरीन खेल दिखाने में सफल रहे हैं। आईपीएल में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। वह ऑरेंज कैप जीतने में सफल रहे हैं। अब देखना होगा कि वर्ल्ड कप में बाबर और कोहली में से कौन आगे जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+