PAK vs USA: बाबर आज़म आज बना देंगे वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोहली-रोहित दोनों को छोड़ेंगे पीछे
टी20 वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान और अमेरिका का मुकाबला होना है। डलास में दोनों टीमों का मुकाबला है। पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म के ऊपर नजरें रहने वाली है। बाबर आज़म के पास एक बड़ा कीर्तिमान स्थापित करने का मौका है।
बाबर आज़म वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बेहद करीब हैं। इसके अलावा वह रोहित शर्मा को भी वह पीछे छोड़ने के करीब हैं। रोहित शर्मा और कोहली दोनों को पीछे छोड़कर बाबर आज़म वर्ल्ड क्रिकेट में अपने नाम का डंका बजाने वाले हैं। उनके बल्ले से कुछ रन आते ही ऐसा होगा।

टी20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन है। बाबर आज़म उनसे कुछ ही रन पीछे हैं। वह नम्बर एक की कुर्सी पर आ सकते हैं। विराट कोहली को रनों के मामले में अगर वह पीछे छोड़ देते हैं, तो एक वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा।
विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 118 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 4038 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 122 रन हैं। उनके बाद रोहित शर्मा का नाम आता है, वह दूसरे स्थान पर है। रोहित शर्मा के नाम 4026 रन हैं। उनके बाद बाबर आज़म आते हैं, वह आगे आ सकते हैं।
बाबर आज़म ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 4023 रन बनाए हैं। उनके पास नम्बर एक की कुर्सी पर आने का पूरा मौका है। बाबर आज़म के पास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का पूरा मौका है। वह रोहित शर्मा और विराट कोहली को पीछे छोड़कर बाबर आज़म इस मैच में धमाका कर सकते हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने जीत के साथ खाता खोला है। टीम इंडिया ने आयरलैंड को पराजित करते हुए धमाका किया है। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने फिफ्टी जड़ी लेकिन विराट कोहली का बल्ला नहीं चल पाया, वह फ्लॉप रहे। पाकिस्तान की टीम भी अमेरिका को हराकर जीत के साथ आगाज करना चाहेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 9 जून को होगा।












Click it and Unblock the Notifications