Babar Azam ने तोड़ा विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड! बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज
Babar Azam Break Virat Kohli Record: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने तीसरे टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में शानदार अर्धशतक लगाकर धमाकेदार वापसी की है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में बाबर ने केवल 36 गेंदों में तूफानी फिफ्टी जड़कर इतिहास रच दिया। इस अर्धशतक के साथ उन्होंने सबसे ज़्यादा पचास या उससे अधिक के टी-0 स्कोर बनाने के मामले में भारतीय दिग्गज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।
बाबर आजम ने विराट कोहली को पछाड़ा (Babar Azam Break Virat Kohli Record)
टी-20 में सबसे अधिक 50+ स्कोर बनाने के मामले में बाबर आजम का यह टी-20 करियर का 37वां अर्धशतक था। अब उनके नाम टी-20 में कुल 40 पचास प्लस स्कोर (37 अर्धशतक और 3 शतक) हो गए हैं। इससे पहले वह 39 पचास प्लस स्कोर के साथ विराट कोहली (38 अर्धशतक और 1 शतक) के साथ बराबरी पर थे, लेकिन अब उन्होंने कोहली को पछाड़कर यह नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

एक साथ कई दिग्गजों से निकले आगे
यह बाबर का मई 2024 में आयरलैंड के खिलाफ लगाए गए अर्धशतक के बाद पहला टी-20 अर्धशतक है। बाबर आजम का फॉर्म में लौटना पाकिस्तान के लिए बेहद जरूरी था। टी-20 में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने के मामले में विराट कोहली अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। जबकि रोहित शर्मा इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। वहीं पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान चौथे तो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।
बाबर ने तोड़े दो और बड़े रिकॉर्ड
यह सीरीज बाबर के लिए रिकॉर्ड तोड़ने वाली रही है। तीसरे टी-20 में यह बड़ा कीर्तिमान रचने से पहले उन्होंने दूसरे मैच में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। बाबर आजम टी-20 इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह रिकॉर्ड केवल 130 मैचों में बनाया, जबकि पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा (159 मैचों में 4231 रन) के नाम था। इसके अलावा तीसरे टी-20 में बाबर टी-20 इतिहास में 450 चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications