'मेरे लिए बहुत गर्व का पल...,' भारत-पाक मैच से पहले विराट कोहली के मुरीद हुए बाबर आजम, किया ये बड़ा खुलासा

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का महासंग्राम शुरू हो चुका है। कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। भारत अपने सफर की शुरुआत दो सितंबर को पाकिस्तान के साथ करेगा। इससे पहले पाक टीम के कप्तान बाबर आजम ने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की है।

दरअसल, विराट कोहली ने खेल में नए स्तरों पर पहुंचने के बावजूद उनके प्रति अपना रवैया और सम्मान नहीं बदलने के लिए बाबर की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ी बहुत आगे तक जाते हैं और कई लोगों को प्रेरित करते हैं।

Babar Azam, Virat Kohli

बाबर ने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत के दौरान कहा कि, 'जब कोई आपके बारे में इस तरह की टिप्पणी करता है तो बहुत अच्छा लगता है, वीडियो क्लिप में उन्होंने आगे कहा कि, 'विराट कोहली ने मेरे बारे में जो टिप्पणी की, वह मेरे लिए बहुत गर्व का पल था और यह बहुत अच्छा लगा। कुछ चीजें और कुछ प्रशंसाएं आपको आत्मविश्वास देती हैं।'

उन्होंने 2019 में हुई अपनी मुलाकात को याद करते हुए कहा कि, 'मैं 2019 विश्व कप के दौरान उनसे मिलने गया था।' 'वह तब भी अपने चरम पर थे और अब भी हैं। मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला। मैंने उनसे कुछ सवाल पूछे जिनके जवाब मुझे चाहिए थे और उन्होंने सब कुछ बहुत अच्छे से समझाया।'

दरअसल, भारत-पाक मैच के दौरान दोनों सुपरस्टार 2 सितंबर को एशिया कप में आमने-सामने होंगे। पाकिस्तान ने एशिया कप की शानदार शुरुआत की है। बुधवार को मुल्तान में नेपाल के खिलाफ टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में उन्होंने पहली पारी में 131 गेंदों में 151 रन बनाए।

यह उनकी 102वीं वनडे पारी में 19वां शतक था, जिससे वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज खिलाड़ी बन गए। ऐसे में वह अब एशिया कप खेल में 150 से अधिक रन बनाने वाले पहले कप्तान भी बने गए हैं, और यह एशिया कप के इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर भी था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+