विराट कोहली ने बिना खेले टेस्ट रैंकिंग में बाबर को पछाड़ा, टॉप दस में भारतीयों का दबदबा

ICC Test Rankings: पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आज़म का बांग्लादेश के खिलाफ खराब प्रदर्शन रहा था और रैकिंग में उनको बड़ा नुकसान हुआ है। बाबर आज़म अब ताजा टेस्ट रैंकिंग में काफी नीचे आ गए हैं। उनको छह स्थानों का भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

इस बीच ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और भारत के रोहित शर्मा शीर्ष रैंकिंग वाले बल्लेबाजों में मजबूत स्थान पर बने हुए हैं। स्मिथ पांचवें और रोहित शर्मा छठे स्थान पर हैं। यशस्वी जायसवाल सातवें नम्बर पर हैं और विराट कोहली का आठवां स्थान है। यशस्वी जायसवाल पहली बार शीर्ष दस में शामिल हुए हैं।

babar and kohli

इंग्लैंड के जो रूट ने मैनचेस्टर में श्रीलंकाई टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में अपना नंबर 1 स्थान फिर से हासिल कर लिया है। रूट ने मैनचेस्टर में 56 और 32 रन बनाए, जिससे इंग्लैंड की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान मिला।

पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी ने सात पायदान की छलांग लगाकर गेंदबाजों की सूची में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 10वीं रैंकिंग हासिल की है। रावलपिंडी में उनके शानदार प्रदर्शन ने इस उछाल में अहम भूमिका निभाई। इसी तरह, बांग्लादेश के मेहदी हसन ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताऊ प्रदर्शन के बाद अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल करते हुए 17वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

भारत के यशस्वी जायसवाल पहली बार शीर्ष दस में शामिल हुए हैं, उन्होंने 751 अंकों के साथ सातवां स्थान हासिल किया है। विराट कोहली भी शीर्ष रैंक में अपना स्थान बनाए हुए हैं और एक प्रमुख खिलाड़ी बने हुए हैं।

टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव का दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। उनसे ऊपर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रेविस हेड का नाम है। नम्बर तीन पर फिल साल्ट का नाम है और चौथे स्थान पर यशस्वी जायसवाल का नाम आता है। टॉप दस में एक और भारतीय खिलाड़ी का नाम शामिल है। रुतुराज गायकवाड़ यहाँ आठवें स्थान पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+