Babar Azam ने कर ली दिग्गज के रिकॉर्ड की बराबरी, फिर भी हार गई टीम, पाकिस्तान का हुआ बुरा हाल
Babar Azam News: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने 83 गेंदों पर 78 रन बनाकर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। लेकिन यह पाकिस्तान को नेपियर के मैकलीन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में जीत दिलाने के लिए काफी नहीं रहा। बाबर आजम की शानदार पारी के बावजूद पाकिस्तान को मैच में 73 रन से हार का सामना करना पड़ा।
बाबर ने की दिग्गज के रिकॉर्ड की बराबरी (Babar Azam News)
हालांकि, बाबर का अर्धशतक वनडे क्रिकेट में उनका 55वां हाअर्धशतक । इस उपलब्धि के साथ वह यूनिस खान के साथ इस प्रारूप में सबसे अधिक अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त पांचवें पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक 93 अर्धशतकों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर हैं। इंजमाम के बाद मोहम्मद यूसुफ़ का नाम आता हैं, जिन्होंने 77, सईद अनवर ने 63 और जावेद मियांदाद ने 58 अर्धशतक बनाए हैं।

पाकिस्तान को मिली हार
बाबर आजम पर वनडे सीरीज़ से पहले काफ़ी दबाव था, हाल ही में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी में बल्ले से उनका प्रदर्शन खराब रहा था। जिसके बाद उन्हें टी20 टीम से बाहर कर दिया गया था, लेकिन वनडे में उन्होंने अपना दमखम दिखाया। हालांकि, वह पाकिस्तान के लिए मैच खत्म करने में एक बार फिर नाकाम हुए और अहम समय पर विकेट गंवा दिया, जिससे टीम को हार का सामना करना पड़ा।
हाल ही में टी20 कप्तान नियुक्त किए गए सलमान अली आगा ने 58 रन बनाए लेकिन उन्हें दूसरे छोर से किसी का साथ नहीं मिला। अंतिम छह बल्लेबाजों ने कुल तीन रन बनाए, जो काफी चिंताजनक है। नाथन स्मिथ ने चार विकेट चटकाए और न्यूजीलैंड को जीत दिलाई। वहीं बल्ले से मार्क चैपमैन ने शानदार प्रदर्शन किया और अपना तीसरा वनडे शतक बनाया।
50 पर तीन विकेट गिरने के बाद उन्होंने डेरिल मिशेल के साथ 199 रनों की साझेदारी की और इससे न्यूजीलैंड को पहली पारी में 344 रन बनाने में मदद मिली। चैपमैन ने 111 गेंदों पर 132 रन बनाए जबकि मिशेल ने 76 रन बनाए। अंत में डेब्यू करने वाले मोहम्मद अब्बास ने 26 गेंदों पर 52 रनों की तेज पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications