बाबर आज़म और रिज़वान की होगी इंटरनेशनल बेइज्जती, कौन बनेगा पाकिस्तानी टीम का नया कप्तान?
Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में एक बार फिर से कुछ नया और बड़ा होना है। टीम में उथल-पुथल मचने वाली है। पीसीबी एक नया कप्तान बनाएगी और पुराने कप्तानों की छुट्टी हो जाएगी। बड़ा सवाल यह है कि क्या बाबर आज़म को एक बार फिर से कमान थमा दी जाएगी।
इस बार तीनों प्रारूप में एक ही कप्तान देखने को मिल सकता है। अगर ऐसा होता है तो मौजूदा टेस्ट कप्तान शान मसूद को हटाया जाएगा। बाबर आज़म और रिज़वान इस टीम के दो बड़े प्लेयर हैं, उनको कप्तान बनाने के बारे में शायद नहीं सोचा जाएगा।

खबरों के अनुसार पूर्व कप्तान सरफराज अहमद और एक्स तेज गेंदबाज सिकंदर बखत को चर्चा करने के लिए लाहौर बुलाया गया है। दोनों को ऑब्जर्वरवेट्री कमेटी बनाकर काम करने का ऑफ़र दिया है। तीनों प्रारूप में अगर एक ही कप्तान होगा, तो वह कौनसा खिलाड़ी होगा?
Babar Azam और रिज़वान पर नहीं होगा विचार
टी20 में इस समय पाकिस्तानी टीम की कप्तानी सलमान अली आगा के हाथों में है। सलमान अली आगा को अन्य प्रारूप में भी कप्तान बनाया जा सकता है। कप्तान की दौड़ में सबसे आगे वही चल रहे हैं। बाबर और रिज़वान के नामों पर विचार नहीं किया जाएगा। हालांकि इन दोनों के पास कप्तानी का अनुभव है। इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा पीएसएल में भी बाबर आज़म और रिज़वान ने कप्तानी की है।
Babar Azam के कप्तानी रिकॉर्ड
बाबर आज़म ने पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में कुल 20 टेस्ट में कप्तानी की है, इनमें से 10 मैचों में टीम को जीत मिली है। 6 मैचों में हार मिली और 4 मुकाबले ड्रॉ समाप्त हो गए। एकदिवसीय क्रिकेट में बाबर आज़म ने कुल 43 मैचों में टीम को लीड किया और 26 में जीत दर्ज करने का मौका मिला। 15 मैचों में हार मिली। बाबर आज़म ने टी20 में पाकिस्तानी टीम को सबसे ज्यादा लीड किया है। इस प्रारूप में 85 मैचों में कप्तानी कर 48 में जीत दर्ज की है।
सलमान अली ने एक प्रारूप में किया लीड
ऑल फ़ॉर्मेंट के लिए सलमान अली आगा का नाम सबसे आगे चल रहे है, ऐसे में उनके आंकड़े भी देखना जरूरी है। सलमान अली ने टी20 में अब तक लीड करते हुए 12 मैचों में 6 जीत दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications