Azadi ka Amrit Mahotsav: भारतीय क्रिकेटर्स के वह रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना है मुश्किल, जानें इनके बारे में

देश की आजादी के 75 साल पूरे हो गए हैं। इस खास अवसर को देश खास ढंग से सेलिब्रेट भी कर रहा है।

नई दिल्ली, 15 अगस्त: देश की आजादी के 75 साल पूरे हो गए हैं। इस खास अवसर को देश खास ढंग से सेलिब्रेट भी कर रहा है। देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। आम से लेकर खास तक सभी लोग अपने-अपने तरीके से आजादी के 75 साल पूरे होने के जश्न मना रहे हैं। 75 साल में देश ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। भारतीय क्रिकेट में भी इस दरमियान कई बदलाव देखने को, कई अटूट रिकॉर्ड बने। आइए जानते हैं भारतीय क्रिकेटर्स के उन रिकॉर्ड के बारे में जिन्हें तोड़ना आसान नहीं होगा।

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन और शतक

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन और शतक

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। 15 नवंबर 1989 को इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 34 हजार 357 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 15921, वनडे में 18426 और टी20 इंटरनेशनल में 10 रन बनाए हैं। इसके साथ ही तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक जड़े हैं। उन्होंने टेस्ट में 51 और वनडे में 49 शतक लगाए हैं।

वनडे में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

वनडे में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर

वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन्स में 173 गेंदों पर 33 चौकों और 9 छक्कों की मदद से 264 रन बनाए थे। रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने एकदिवसीय में 3 डबल सेंचुरी (264, 209, 208*) जड़ी हैं। रोहित के अलावा मार्टिन गुप्टिल ने वनडे में नाबाद 243, वीरेंद्र सहवाग ने 219, क्रिस गेल ने 215, सचिन तेंदुलकर ने नाबाद 200 रन बनाए हैं।

सर्वाधिक स्टंपिंग और आईसीसी की 3 ट्राफी

सर्वाधिक स्टंपिंग और आईसीसी की 3 ट्राफी

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक स्टंपिंग का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। माही ने अपने करियर में 538 मैच खेले और विकेट के पीछे 195 शिकार किए हैं। इसके अलावा धोनी के नाम आईसीसी की तीनों ट्राफी जीतने का रिकॉर्ड है। धोनी ने अपनी कप्तानी में 2007 में टी20 विश्वकप, 2011 में वनडे विश्वकप और 2013 में चैंपियंस ट्राफी जीती थी। धोनी आईपीएल के 4 खिताब भी जीत चुके हैं।

टी20 विश्वकप में सबसे तेज अर्धशतक

टी20 विश्वकप में सबसे तेज अर्धशतक

टी20 अब क्रिकेट का लोकप्रिय फॉर्मेट बन गया है। इस प्रारूप में बल्लेबाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए जमकर रनों की बरसात करते हैं। दिग्गज भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह ने इस फॉर्मेट में ऐसा रिकॉर्ड बनाया था जो आज भी कायम है। टी20 विश्वकप 2007 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया था। स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में युवी ने 6 छक्के लगाए थे। युवराज का यह रिकॉर्ड आज भी बरकरार है। इसके अलावा वह इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो अंडर-19 विश्वकप, चैंपियंस ट्राफी, टी20 और वनडे विश्वकप विजेता टीम का हिस्सा रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+