हरमनप्रीत, मंधाना और अक्षर को मिला मैदान पर धमाल मचाने का इनाम, ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए हुए नॉमिनेट
भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल के लिए सितंबर का महीना शानदार रहा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में अक्षऱ पटेल में गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया था।
नई दिल्ली, 5 अक्टूबर। Axar Patel Nominate for ICC Player of the Month: भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल के लिए सितंबर का महीना शानदार रहा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में अक्षऱ पटेल में गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया था। रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के बाद अक्षर पटेल ने टीम की जिम्मेदारी बेहतरीन तरीके से निभाया है। यही वजह है कि टी-20 वर्ल्ड कप टीम में भी उन्हें स्थान दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ झटके थे 8 विकेट
आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए अक्षर पटेल का नाम नॉमिनेट किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के तीनों मुकाबले में अक्षर पटेल ने कुल 8 विकेट अपने नाम किए थे। पहले मैच में 3 दूसरे में दो और अंतिम मुकाबले में उन्होंने तीन विकेट झटकने का काम किया था। अक्षर पटेल की वजह से पहला मुकाबला गंवाने के बाद भारतीय टीम सीरीज का दूसरा और तीसरा मैच जीतने में सफल रही।

हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना भी हुईं नॉमिनेटेट
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना को भी आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए पहली बार नॉमिनेट किया गया है। अगर इन दोनों खिलाड़ियों में से कोई यह अवॉर्ड जीतती है तो वह आईसीसी महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर बनने वाली पहली भारतीय हो जाएगी। भारतीय महिला टीम ने हाल ही में इंग्लैंड जाकर 3-0 से वनडे सीरीज अपने नाम की थी।

इंग्लैंड दौरे पर हरमनप्रीत का रहा था शानदार प्रदर्शन
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक हरमनप्रीत ने इंग्लैंड में टी20 सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद वनडे मुकाबलों में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने आखिरी वनडे मैच में नाबाद 74 रन की पारी खेली जबकि दूसरे मैच में नाबाद 143 रन बनाकर 1999 के बाद इंग्लैंड में टीम को पहली बार वनडे सीरीज में जीत दिलाई। जबकि मंधाना ने पहले टी20 में नाबाद 79 और पहले वनडे में 91 रन बनाए।

रिजवान और कैमरून ग्रीन भी लिस्ट में शामिल
टी20 के नंबर वन बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और ऑस्ट्रेलिया के आलराउंडर कैमरून ग्रीन को भी आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नॉमिनेट किया गया है। अक्षऱ पटेल के साथ इन दोनों खिलाड़ियों के बीच इश अवॉर्ड के लिए टक्कर होगी। ऐसे में देखना होगा कि इन तीनों ही खिलाड़ियों में से कौन बाजी मारता है और आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का इनाम अपने नाम करता है।












Click it and Unblock the Notifications