Pakistan vs India: अक्षर पटेल ने पाक बल्लेबाजों में पैदा किया खौफ! इमाम उल हक को डायरेक्ट हिट से कर दिया आउट
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज, 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को पावरप्ले के दौरान दो बड़े झटके लगे हैं। पहले अक्षर पटेल की शानदार फील्डिंग ने पाकिस्तान के इमाम उल हक को पवेलियन भेजा, और फिर हार्दिक पांड्या ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को आउट करके भारत को मैच में मजबूत बढ़त दिलाई।
अक्षर पटेल की शानदार डायरेक्ट हिट
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच के 10वें ओवर में अक्षर पटेल ने एक अद्भुत डायरेक्ट हिट रन आउट करके पाकिस्तान को एक और बड़ा झटका दिया। कुलदीप यादव की गेंद पर इमाम उल हक ने मिड-ऑन की दिशा में शॉट खेला, और रन लेने के लिए दौड़े। लेकिन अक्षर पटेल ने 30-यार्ड सर्कल के अंदर शानदार थ्रो किया और स्टंप्स को हिला दिया, जिससे भारत को पाकिस्तान का दूसरा विकेट मिला।

हार्दिक पांड्या ने बाबर आजम को किया आउट
इसके बाद, हार्दिक पांड्या ने बाबर आजम को आउट करके पाकिस्तान को और भी दबाव में डाल दिया। बाबर की विकेट के गिरने से पाकिस्तान का स्कोर एक बड़ा झटका लगा, और 7 गेंदों के अंदर पाकिस्तान ने दो अहम विकेट गंवाए। इस प्रकार, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शानदार शुरुआत की है और मुकाबला पूरी तरह से अपने पक्ष में कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications