'यार..ये सब नहीं करना था', आवेश खान को हो रहा है बड़ा पछतावा, RCB के खिलाफ की थी ऐसी हरकत
Avesh Khan Regrets Throwing His Helmet: लखनऊ की जीत के बाद आवेश खान ने अपना हेलमेट फेंक दिया था।
Avesh Khan Regrets Throwing His Helmet: मैदान पर खिलाड़ी कई बार उत्साह या जोश में कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसका पछतावा उन्हें बाद में होता है। आईपीएल का यह सीजन कमाल का रहा था। इस सीजन खेले गए अधिकतर मुकाबले आखिरी ओवर में जाकर समाप्त हुए। ऐसे में खिलाड़ियों के बीच नोक-झोंक भी खूब देखने को मिली।
आरसीबी-लखनऊ के बीच मजेदार जंग: आईपीएल के 16वें सीजन में आरसीबी और लखनऊ के बीच दो बार भिड़ंत देखने को मिली। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में लखनऊ की टीम ने आरसीबी को हराया था। इस दौरान आखिरी ओवर में लखनऊ ने जीत हासिल की। जीत के बाद आवेश खान मैदान पर काफी एग्रेसिव नजर आए थे।

हेलमेट फेंककर सेलिब्रेशन: लखनऊ की जीत के समय आवेश खान मैदान पर बतौर बल्लेबाज मौजूद थे। लखनऊ की टीम ने जैसे ही मैच विनिंग रन बनाने का काम किया तो आवेश ने जोश में आकर अपना हेलमेट नीचे जमीन पर फेंक दिया। लंबे समय बाद अब आवेश खान को अपनी इस हरकत पर पछतावा हो रहा है। उन्होंने इसे लेकर बड़ा बयान दिया है।
आखिरी गेंद पर बने एक रन: चिन्नास्वामी में खेले गए आरसीबी-लखनऊ मैच में लखनऊ की टीम को अंतिम गेंद पर जीत के लिए एक रन बनाने थे। आखिरी गेंद पर आवेश खान बीट भी हुए लेकिन दोनों ही बल्लेबाजों ने बाई का रन लेकर लखनऊ को जीत दिला दी। इसके बाद । जीत का जश्न मनाते हुए आवेश खान ने अपना हेलमेट उतारकर मैदान में फेंक दिया था।
आवेश ने कही यह बात: अपनी इस हरकत पर अब आवेश खान ने चुप्पी तोड़ दी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि वह हेलमेट वाला इंसीडेंट थोड़ा ज्यादा हो गया था। मुझे बाद में बहुत पछतावा हुआ कि मुझे ऐसा नहीं करना चाहिए था। मुझे अब भी बहुत बुरा लगता है कि मुझे सच में यह सब नहीं करना चाहिए था। लेकिन उस समय जीत के जश्न में ऐसा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications