वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, कलाई में चोट के चलते कमिंस की भारत के खिलाफ सीरीज खतरे में
Pat Cummins injury: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ी झटकेदार खबर के तौर पर उनके कप्तान पैट कमिंस भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज (India vs Australia ODI series) को मिस कर सकते हैं, जो वर्ल्ड कप 2023 से ठीक पहले होगी।
कमिंस की कलाई में फ्रेक्चर बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दिग्गज तेज गेंदबाज एशेज 2023 का पांचवां मुकाबला टूटी हुई कलाई के साथ ही खेला था। ये बाई कलाई है, जिसकी डिटेल्स अभी आनी बाकी है।

वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज 22 सितंबर से, जो भारत की ही धरती पर होगी, ये कंगारूओं के लिए विश्व कप की बढ़िया तैयारी कराने वाली सीरीज साबित हो सकती है। फिलहाल कमिंस के बाहर होने पर आधिकारिक बयान जल्द ही आ सकता है।
इससे पहले कमिंस ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से ब्रेक लिया था क्योंकि उनकी मां बीमार थीं। कमिंस ने पिछले सप्तान ओवल में हुए टेस्ट मैच के दौरान अपनी कलाई को चोटिल करा लिया था। बाद में वे मैच के दौरान कलाई पर हेवी टेपिंग कराते हुए दिखे। हालांकि दाए हाथ के तेज गेंदबाज की बॉलिंग पर चोट का ज्यादा असर नहीं पड़ा, लेकिन बैटिंग के दौरान वे असहज थे।
ये भी पढ़ें- IND vs IRE: आयरलैंड टी20 स्क्वाड के 6 खिलाड़ी, जो भारत के खिलाफ मैच का रुख बदल सकते हैं
एशेज सीरीज 2-2 से ड्रा हुई है और कंगारूओं ने प्रतिष्ठित ट्रॉफी को रिटेन किया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा साउथ अफ्रीका और भारत के आगामी दौरे के लिए अगले सप्ताह टीम की घोषणा की जाएगी।
कमिंस की गैर मौजूदगी में मिशेल मार्श द्वारा लीड करने की संभावनाएं हैं। ये ऑलराउंडर टी20 टीम का कप्तान बनने की रेस में भी आगे चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टी20 और पांच वनडे मैच खेलने हैं, इसके बाद वे भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications