9 महीने का बेटा होने के बाद पैट कमिंस ने 3 साल बड़ी गर्लफ्रेंड संग रचाई शादी, बेहद दिलचस्प है लव स्टोरी
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कैप्टन पैट कमिंस अपनी मंगेतर बेकी बोस्टन के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।
नई दिल्ली, 31 जुलाई: ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कैप्टन पैट कमिंस अपनी मंगेतर बेकी बोस्टन के साथ न्यू साउथ वेल्स राज्य की एक कोस्टल सिटी बार्यन बे में शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस वेन्यू पर शादी करने के लिए उन्होंने एक रात के 7 हजार डॉलर खर्च किए। इस कपल का एल्बी नाम का एक 9 महीने का एक बेटा भी है। कमिंस ने अपनी गर्लफ्रेंड बेकी बोस्टन से 2020 में सगाई की थी। इस कार्यक्रम में उनकी फैमिली के अलावा कुछ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर भी शामिल हुए थे।

फिल्मी है लव स्टोरी
कमिंस और बेकी की लव स्टोरी काफी फिल्मी है। दोनों की पहली बार साल 2013 में मुलाकात हुई थी। इसी मुलाकात में कमिंस उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती हुई और यह कब प्यार में बदल गई उन्हें पता ही नहीं चला। बेकी ब्रिटेन के यॉर्कशायर शहर से हैं, क्रिकेट में ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया की राइवलरी जगजाहिर है। इसके बाद भी दोनों के रिश्तों में यह चीज कभी आड़े नहीं आई।

3 साल बड़ी हैं बेकी
उम्र में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर कमिंस बेकी से 3 साल छोटे हैं। कमिंस का जन्म 8 मई 1993 को हुआ था तो वहीं बेकी का जन्म 17 नवंबर 1990 को हुआ था। 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने सगाई का फैसला लिया था। 2020 में कमिंस ने बेकी को शादी के लिए प्रपोज किया था। क्रिकेटर बेकी को एक पिकनिक स्पॉट पर ले गए थे और वहीं पर उन्होंने काफी फिल्मी अंदाज में बेकी को प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने सगाई कर ली थी।

अक्टूबर में हुआ था बेटा
यह कपल साल 2021 में ही शादी करने वाला था लेकिन कोरोना महामारी के चलते शादी नहीं हो सकी। अक्टूबर 2021 में कमिंस पापा बन गए थे। बेकी ने 8 अक्टूबर को एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने एल्बी रखा। अब जब उनका बेटा 9 महीने का हो गया है तो यह कपल शादी के बंधन में बंध गया है। Sexting विवाद के बाद टिम पेन को कप्तानी से हाथ धोना पड़ा था। इसके बाद कमिंस को ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications