T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया के पास नहीं है कुल 11 खिलाड़ी, वर्ल्ड कप में अभ्यास मैच हो सकता है रद्द?
T20 World Cup 2024: आईपीएल की वजह से ऑस्ट्रेलियाई टीम को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वेस्टइंडीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम को वॉर्म अप गेम्स में हिस्सा लेना है लेकिन अभी सामने एक मुश्किल स्थिति आ गई है। ऑस्ट्रेलिया की टीम वेस्टइंडीज नहीं पहुँच पाई है।
आईपीएल में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कई खिलाड़ी खेल रहे थे। ऐसे में टीम में शामिल लोग वेस्टइंडीज के लिए तय समय पर उड़ान भरने में नाकाम रहे हैं। अब अभ्यास मैचों को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। अगर तय समय तक टीम नहीं पहुंची तो ग्यारह खिलाड़ी तक नहीं मिलेंगे।

बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम नामीबिया के खिलाफ खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ अभ्यास मैच है। त्रिनिदाद में ही मुकाबले होंगे। अब ऑस्ट्रेलिया के सामने परेशानी यह है कि मैदान पर खड़े होने के लिए आठ खिलाड़ी हैं, इस स्थिति में सपोर्ट स्टाफ को मैदान पर खड़ा करना पड़ सकता है।
ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी आईपीएल में प्लेऑफ़ खेलने के बाद ब्रेक पर रहेंगे, इस वजह से कंगारू टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ट्रेविस हेड, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क जैसे खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे थे। ग्लेन मैक्सवेल आरसीबी की टीम में प्लेऑफ़ खेल रहे थे।
मार्कस स्टोइनिस, मिचेल मार्श जैसे कई खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हे। ऐसे में इनको अभ्यास मैच में ब्रेक मिलेगा और टीम के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएगी। देखना होगा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस स्थिति से निपटने के लिए क्या फैसला लेता है।
कंगारुओं ने आईपीएल में खेलते हुए अभ्यास का मौका नहीं गंवाया है लेकिन वेस्टइंडीज और यूएसए की कंडीशंस में ढलने के लिए अभ्यास मैच में खेलना अच्छा रहेगा। टी20 वर्ल्ड कप में जीत दर्ज करने के लिए प्रबल दावेदार टीमों में ऑस्ट्रेलिया है। कंगारुओं के पास मजबूत टीम है। ऑस्ट्रेलियाई टीम का पहला मुकाबला ओमान के खिलाफ होना है, यह मैच 5 जून को होगा।












Click it and Unblock the Notifications