SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, स्मिथ-स्टार्क दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर, क्या खेल पाएंगे वर्ल्ड कप?

Mitchell Starc and Steven Smith News: दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे और टी-20 सीरीज खेला जाना है। इन दोनों सीरीज के लिए दोनों ही टीमों मे अपने खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी तेम्बा बावुमा कौ सौंपी गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 और वनडे दोनों में ही मिशेल मार्श कप्तानी करते नजर आएंगे।

ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका: मिशेल स्टार्क और स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं। लेकिन चोटिल होने के कारण ये दोनों ही खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर हो गए हैं। दक्षिण अफ्रीका दौरा के बाद ऑस्ट्रेलिया को भारत में भी वनडे सीरीज खेलने आना है। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों की चोट ने टीम की परेशानी बढ़ा दी है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर मिशेल स्टार्क और स्टीव स्मिथ की कमी टीम को खल सकती है।

Mitchell Starc 1

क्या वर्ल्ड तक होगी वापसी: ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ा सवाल यहां ये हैं कि ये दोनों खिलाड़ी वर्ल्ड कप तक वापसी कर सकेंगे या नहीं। टीम मैनजमेंट ने मिशेल स्टार्क और स्टीव स्मिथ को लेकर वर्ल्ड कप तक फिट होने की उम्मीद जताई है। स्मिथ की बाईं कलाई में चोट लगी है और उनके चार सप्ताह तक मैदान से बाहर रहने की उम्मीद है। दूसरी ओर, स्टार्क एशेज में लगातार चार मैच खेलने के बाद कमर दर्द से जूझ रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका की वनडे टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिच क्लासेन, सिसंडा मगाला, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, एनरिक नॉर्त्जे, तबरेज शम्सी, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स और रसी वान डर डुसेन।

ऑस्ट्रेलिया की वनडे टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, आरोन हार्डी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, स्पेंसर जॉनसन, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, तनवीर सांघा, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जैम्पा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+