भुखमरी झेल रहे श्रीलंकाई, ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों ने किया ऐसा काम, जीता पूरे विश्व का दिल

श्रीलंका (Sri Lanka) में गहराया अर्थिक संकट (Economic Crisis) किसी से छिपा नहीं है। कभी सोने की लंका कहे जाने वाले श्रीलंका की हालत इन दिनों बद से बदतर हो गई है।

नई दिल्ली, 11 अगस्त। श्रीलंका (Sri Lanka) में गहराया अर्थिक संकट (Economic Crisis) किसी से छिपा नहीं है। कभी सोने की लंका कहे जाने वाले श्रीलंका की हालत इन दिनों बद से बदतर हो गई है। श्रीलंका में रहने वाले लोगों का यहां गुजारा करना भी मुश्किल हो गया है। आसमान छूती महंगाई ने लोगों के जीवन पर गहरा असर छोड़ने का काम किया है। इस बीच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट ने श्रीलंका के लिए कुछ ऐसा किया है जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।

Australian cricketer

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेटरों ने प्राइज मनी किया दान

हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका दौरे पर गई थी। श्रीलंका के खिलाफ दौरे की पुरस्कार राशि को ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने डोनेट करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के इस फैसले का पूरा विश्व सराहना कर रहा है। यूनिसेफ ऑस्ट्रेलिया के सीईओ टोनी स्टुअर्ट ने श्रीलंका को अपनी पुरस्कार राशि दान करने की जानकारी शेयर की है। साल 2016 के बाद से ऑस्ट्रेलिया का श्रीलंका का यह पहला दौरा था, जिसमें तीन मैचों की टी20 सीरीज, पांच मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी।

ऑस्ट्रेलिया ने डोनेट किए इतने पैसे

UNICEF ऑस्ट्रेलिया के एम्बेसेडर और ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि उन्होंने और उनकी टीम ने श्रीलंका को अपना प्राइज मनी डोनेट करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 45,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर दान किया है। ऑस्ट्रेलिया ने वहां की हालातों को देखते हुए यह कदम उठाया है। जिसके बाद से ही सोशल मीडिया सहित हर जगह खिलाड़ियों के इस फैसले की तारीफ की जा रही है।

पहले भी इस तरह का काम करती रही है ऑस्ट्रेलिया

ऐसा पहली बार नहीं है जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने किसी देश की मदद की हो। इससे पहले साल 2021 में, कप्तान पैट कमिंस और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने भारत में कोविड-19 संकट के दौरान ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए 50,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का दान दिया था। ऑस्ट्रेलिया का श्रीलंका के साथ एक मजबूत रिश्ता है। ऑस्ट्रेलिया के इस व्यवहार के बाद इस रिश्ते में और मजबूती आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+