AUS vs SL: स्टोइनिस और मैक्सवेल का धमाका, ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की। श्रीलंका से मिले 158 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 16.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
Australia vs Sri Lanka, 19th Match, Super 12 Group Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत दर्ज की। श्रीलंका से मिले 158 रनों का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 16.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मार्क्स स्टोइनिस ने 18 गेंदों में नाबाद 59 रन बनाए। स्टोइनिस ने महज 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किय था। स्टोइनिस के अलावा मैक्सवेल ने भी 12 गेंदों में 23 रन बनाने का काम किया।

वॉर्नर और मॉर्श के बल्ले से नहीं निकले रन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत धीमी रही। पावरप्ले में टीम ने एक विकेट खोकर सिर्फ 31 रन ही बनाए। महेश थीक्षाना ने 11 के स्कोर पर डेविड वॉर्नर को दासुन शनाका के हाथों कैच आउट कराया। मिशेल मार्श भी 17 रन बनाकर धनंजया डी सिल्वा की गेंद पर भानुका राजपक्षे को कैच थमा बठे। इसके बाद ग्लेन मैक्सवेल और एऱोन फिंच ने टीम को संभाला।

वनिन्दु हसरंगा ने 3 ओवर में दिए 53 रन
श्रीलंका के सबसे विश्वसनीय स्पिनर वनिन्दु हसरंगा आज काफी महंगे रहे। उन्होंने तीन ओवर के अपने स्पेल में 53 रन खर्च कर दिए। ग्लेन मैक्सवेल और मार्क्स स्टोइनिस ने जमकर धुनाई की। ऑस्ट्रेलिया एक समय में मैच में फंसी हुई थी, ऐसे में स्टोइनिस ने 19 रन बटोर कर ऑस्ट्रेलिया की मैच में वापसी करा दी। स्टोइनिस और फिंच के बीच महज 20 गेंदों में 50 रनों की साझेदारी हुई।

श्रीलंका ने बनाए थे 157 रन
श्रीलंका की टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 157 रन बनाए थे। श्रीलंका की ओर से पथुम निसानका ने 40 रन बनाने का काम किया। धनंजया डी सिल्वा ने भी 23 गेंदों में 26 रन बनाने का काम किया। वहीं चरित असलंका ने अंत के ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 38 रन जड़ने का काम किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड, एश्टन एगर, पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क ने एक-एक विकेट झटकने का काम किया।

दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी
श्रीलंका: पथुम निसानका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश थीक्षाना, बिनुरा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा।
ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, एरोन फिंच (कप्तान), मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, जोश हेज़लवुड।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications