पिंक बॉल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की हो सकती है हार, वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में कस दिया शिकंजा
Australia vs West Indies: ऑस्ट्रेलियाई टीम घर से बाहर पहली बार पिंक बॉल टेस्ट मैच में खेल रही है, वेस्टइंडीज दौरे पर तीसरा और अंतिम टेस्ट खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया की पारी लड़खड़ा सी गई है। कंगारुओं को वेस्टइंडीज के गेंदबाजों को खेलने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
ऑस्ट्रेलिया ने अपने कई बड़े विकेट गंवा दिए, इनमें स्टीव स्मिथ का नाम भी शामिल है। सिर्फ कैमरन ग्रीन ही ऐसे खिलाड़ी रहे, जो टिकने में सफल हुए। पिंक बॉल के सामने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पानी भरते नज़र आए। तीसरे दिन के खेल में ग्रीन 42 रन बनाकर नाबाद लौटे।

दूसरी पारी के दौरान ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज सैम कोंसटास बिना खाता खोले आउट हो गए और उनके पीछे उस्मान ख्वाजा भी चलते बने। ख्वाजा के बल्ले से 14 रनों की पारी आई। उनके अलावा स्टीव स्मिथ का बल्ला भी खामोश रहा, वह 5 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने।
ट्रेविस हेड और वेबस्टर ने टिकने का प्रयास किया लेकिन दोनों अच्छी शुरुआत कर आउट हो गए। हेड ने 16 और वेबस्टर ने 13 रनों की पारी खेली। कैमरन ग्रीन 42 रन बना नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर तीसरा दिन के बाद 6 विकेट पर 99 रन है। अल्जारी जोसेफ ने धमाका करते हुए 3 विकेट अपने नाम किये।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 225 रन बनाकर आउट हो गई थी। स्टीव स्मिथ इसमें सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे, वह 48 रन बना चलते बने। उनके अलावा कैमरन ग्रीन के बल्ले से भी 46 रनों की पारी देखने को मिली। जवाब में खेलते हुए विंडीज पहली पारी में 143 के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई।
तीन मैचों की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही अपना नाम लिखवा दिया है, ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दो मैचों में जीत हासिल की है। तीसरा मैच जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम क्लीन स्वीप करने के प्रयास में है।












Click it and Unblock the Notifications