AUS vs WI: वेस्टइंडीज के पास इज्ज़त बचाने का अंतिम मौका, तीसरे ODI की पिच, वेदर रिपोर्ट और लाइव टेलीकास्ट
AUS vs WI 3rd ODI Pitch and Weather: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच चल रही वनडे सीरीज अब अंतिम पड़ाव की तरफ आ गई है। तीन मैचों की सीरीज में दो मुकाबले खेले जा चुके हैं और अंतिम मुकाबला 6 फरवरी को खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस सीरीज में पूरी तरह से डोमिनेट किया है।
अब तक खेले गए दो मैचों में जीत दर्ज करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सीरीज पर पहले से ही कब्जा जमा लिया है। इरादा अब क्लीन स्वीप करने का दिखाई दे रहा है। कंगारुओं के लिए यह मुश्किल कार्य नहीं दिख रहा है। वेस्टइंडीज के पास अपनी प्रतिष्ठा बचाने का यह एक अंतिम मौका है।

ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज तीसरा वनडे लाइव कब और कहां देखें
भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। भारतीय समय के मुताबिक़ यह मुकाबला सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा। टीवी पर यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म की बात की जाए, तो डिजनी+हॉटस्टार इस मैच का सीधा प्रसारण करेगा। फैन्स वहां मुकाबला देख सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज तीसरा वनडे, वेदर अपडेट
इस मुकाबले के दौरान बारिश के आसार हैं। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे एकदिवसीय मैच में बीस प्रतिशत बरसात होने की संभावना है। तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने वाला है। आर्द्रता की बात की जाए, तो यह ज्यादा रहने वाली है। 90 फीसदी आर्द्रता होगी।
ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज, तीसरा वनडे, पिच रिपोर्ट
केनबरा के मैनुका ओवल मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस पिच पर औसत स्कोर 300 रन है। पिच बल्लेबाजी करने के लिए अच्छी होगी। अगर पहले बैटिंग भी की जाती है, तो बड़ा स्कोर करना होगा। टॉस यहाँ अहम होगी, पहले टॉस जीतने वाली टीम मुकाबला अपने नाम कर सकती है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम
मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, जोश हेज़लवुड, लांस मॉरिस, एडम ज़म्पा, विल सदरलैंड
वेस्टइंडीज की टीम
एलिक अथान्जे, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), केवम हॉज, रोस्टन चेज़, हेडन वॉल्श, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, ओशाने थॉमस, केजोर्न ओटले, टेडी बिशप, अल्ज़ारी जोसेफ, टेविन इमलाच












Click it and Unblock the Notifications