AUS WI T20: वेस्टइंडीज के लिए करो या मरो वाला मैच, जानें दूसरे टी20 की पिच और वेदर रिपोर्ट

AUS vs WI 2nd T20 Pitch and Weather: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला कारी रोमांचक रहा था। दोनों टीमों ने 200 से ज्यादा का स्कोर हासिल किया और अंत में 11 रनों से मुकाबला मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया था। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला होना है।

इस सीरीज को जीतने के लिए ऑस्ट्रेलिया को यह मैच जीतना होगा। दूसरी तरफ वेस्टइंडीज की टीम को सीरीज बचाने के लिए मुकाबला अपने नाम करना होगा। वेस्टइंडीज के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला है। ऐसे में उनको हर हाल में जीतना ही होगा। पिच और मौसम इस मैच में अहम रहने वाला है।

australia and west indies

ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज दूसरा टी20, पिच रिपोर्ट

एडिलेड ओवल की पिच से बल्लेबाजों को मदद मिलती है। गेंद बल्ले पर आती है और रन भी बनते हैं। दर्शकों का बेहतरीन मनोरंजन होने की उम्मीद की जा सकती है। स्लॉट में आने वाली गेंद सीमा रेखा से बाहर जाती है। ऐसे में गेंदबाजों को लाइन और लेंथ का ध्यान रखना होगा।

ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज दूसरा टी20, वेदर अपडेट

मुकाबले में बारिश को लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। तापमान की बात की जाए तो यह 17 से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। मौसम सुहावना रहने वाला है और दर्शकों के लिए अच्छी बात है। एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलने वाला है।

ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज हेड टू हेड

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच टी20 फ़ॉर्मेट में अब तक कुल 20 मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों ने एक-दूसरे को 10-10 मुकाबलों में हराया है। उस हिसाब से अब यह मैच जीतने वाली टीम बढ़त हासिल कर लेगी।

ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज टी20 कब और कहां देखें

मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोहल 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। इसका टॉस 1 बजे होगा। भारत में मैच का स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा ओटीटी में यह मैच डिजनी+हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+