AUS vs WI: वेस्टइंडीज के लिए करो या मरो वाला मुकाबला, जानें दूसरे वनडे की पिच और वेदर रिपोर्ट

AUS vs WI 2nd ODI Pitch and weather: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया पहला वनडे मुकाबला मेजबान टीम ने जीता था और सीरीज में बढ़त हासिल कर ली थी। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। दूसरा वनडे मैच 4 फरवरी को खेला जाना है। विंडीज को हर हाल में जीतना ही होगा।

वेस्टइंडीज की टीम इस मुकाबले में अगर हार जाती है, तो सीरीज भी गंवा बैठेगी। ऐसे में उनके लिए यह मैच करो या मरो वाला है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर यह मैच खेला जाएगा। हालांकि विंडीज के लिए काम आसान तो नहीं होगा लेकिन गाबा में इस टीम में टेस्ट जीतकर इतिहास रचा था।

australia vs west indies

ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज दूसरा वनडे, पिच रिपोर्ट

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में बैटिंग के लिए मदद रहती है लेकिन गेंदबाजों के लिए भी मदद की पूरी संभावना है। इस ग्राउंड पर उच्चतम स्कोर दक्षिण अफ्रीकी टीम का है। साल 2015 में हुए वर्ल्ड कप में अफ्रीका ने विंडीज के खिलाफ 408 रनों का स्कोर यहाँ बनाया था। ऐसे में समझा जा सकता है कि बैटिंग के लिए यह पिच किस तरह की है।

ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज दूसरा वनडे, वेदर अपडेट

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान बादल छाये रह सकते हैं। इससे शुरुआती दौर में गेंदबाजों को मदद मिलने की पूरी संभावना है। हालांकि बारिश जैसी संभावना नहीं है। ऐसे में एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिलेगा।

ऑस्ट्रेलिया vs वेस्टइंडीज दूसरा वनडे कब और कहां देखें

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क करने वाला है। मुकाबला भारतीय समय के अनुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा। टीवी के अलावा यह मैच डिजिटल प्लेटफॉर्म में डिजनी+हॉटस्टार पर भी लाइव देखा जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम

मैथ्यू शॉर्ट, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, आरोन हार्डी, सीन एबॉट, जोश हेज़लवुड, लांस मॉरिस, एडम ज़म्पा, विल सदरलैंड

वेस्टइंडीज की टीम

एलिक अथान्जे, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), केवम हॉज, रोस्टन चेज़, हेडन वॉल्श, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, ओशाने थॉमस, केजोर्न ओटले, टेडी बिशप, अल्ज़ारी जोसेफ, टेविन इमलाच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+