World Cup में आज ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बीच कांटे की टक्कर, जानें इकाना स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट
World Cup 2023, Australia vs Sri Lanka: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के 14वें मैच में आज, 16 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच रोमांचक मुकाबला होना है। दोनों टीमों के बीच ये मैच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया अब तक विश्व कप में अपने दोनों मैच हारकर आखिरी स्थान पर है। दूसरी ओर श्रीलंका को भी दो हार का सामना करना पड़ा है।
ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक 103 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 63 मैच में जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका के हिस्से में सिर्फ 36 मैच आए हैं। हालांकि, 4 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। विश्व कप में ये दोनों टीमें 11 बार आमने-सामने हुई हैं और इनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 8 बार जीत हासिल की है। श्रीलंका केवल दो बार जीता है।

ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका पिच रिपोर्ट
लखनऊ का इकाना क्रिकेट स्टेडियम ऐतिहासिक रूप से स्पिनरों के लिए काफी मददगार माना जाता है। स्लो पिच होने के कारण अक्सर कम स्कोर वाले मुकाबले होते हैं। बल्लेबाजों को शुरुआत में चौके-छक्के मारने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि, पिच पर थोड़ा समय बिताने के बाद बल्लेबाज भी बड़ी पारी खेल सकते हैं। मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलने लगेगी, यहां ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के पिछले मैच मैच ऑस्ट्रेलिया के 10 में से 6 विकेट दक्षिण अफ़्रीकी तेज़ गेंदबाज़ों ने लिए।
लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम
एक्यूवेदर (AccuWeather) के मुताबिक, लखनऊ में आज दिन के समय बारिश की केवल 4% संभावना है। ऐसे में यहां दर्शकों को बिनी किसी परेशानी के पूरा मैच देखने को मिलेगा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। हालांकि, दूसरी पारी में ओस एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दुशान हेमंथा/चमिका करुणारत्ने, डुनिथ वेलालेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा/लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका।












Click it and Unblock the Notifications