World Cup में आज ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका के बीच कांटे की टक्कर, जानें इकाना स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट
Australia vs South Africa, 10th Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 10वें मैच में आज, 12 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया (AUS) और दक्षिण अफ्रीका (SA) के बीच भिड़ंत। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला दोपहर 2:00 बजे इकाना स्टेडियम में देखने को मिलेगा। यह लखनऊ में होने वाला इस टूर्नामेंट का पहला मैच है। आइए मैच से पहले जानते हैं कि कैसा रहेगा आज शहर का मौसम।
लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम
लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम को वर्ल्ड कप के कुल पांच मुकाबलों की मेजबानी के लिए चुना गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मैच के दौरान लखनऊ के आसमान में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे। तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

अच्छी बात ये है कि लखनऊ में गुरुवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है, ऐसे में दर्शकों को पूरा 50 ओवर का मैच देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदरेश की राजधानी में आज धुंध भरा दिन होने की संभावना है। बारिश की संभावना मात्र 1% बनी हुई है।
इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
इकाना स्टेडियम की पिच लंबे समय से स्पिनरों के लिए मददगार मानी जाती रही है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है यहां स्पिनरों को विकेट निकालने के अधिक मौके मिलते हैं। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का विकल्प चुन सकती है। हालांकि, बल्लेबाजों को हाथ खोलने के लिए थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। फिलहाल, यह वर्ल्ड कप का पहला मैच है तो देखने दिलचस्प होगा कि पिच कैसे हरकत करती है।
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 108 वनडे मैच खेले गए हैं। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 50 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि साउथ अफ्रीका ने 54 मैचों में जीत हासिल की है। हालांकि, एक मैच का परिणाम नहीं निकला और तीन मैच टाई रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग- इलेवन डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, स्टीवन स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी, मार्कस स्टोइनिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
दक्षिण अफ़्रीका की संभावित प्लेइंग- इलेवन क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेन्सन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।












Click it and Unblock the Notifications