AUS vs SA: डेविड वॉर्नर के बाद एलेक्स कैरी ने बल्ले से मचाया धमाल, बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक जड़ रचा इतिहास
Australia vs South Africa, 2nd Test: पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी टेस्ट में एलेक्स कैरी शतक बनाने से चूक गए थे। लेकिन अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया है।

Australia vs South Africa, 2nd Test: पिछले कुछ समय से लचर प्रदर्शन के कारण आलोचकों के निशाने पर रहे ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने इतिहास रच दिया है। एलेक्स कैरी ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बॉक्सिंग डे टेस्ट में अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया है।

एलेक्स कैरी ने शतक जड़ रचा इतिहास
डेविड वॉर्नर के दोहरे शतक के बाद विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने बल्ले से धमाल मचाया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में अपना पहला टेस्ट शतक जड़ उन्होंने बड़ा कारनामा किया। मेलबर्न में 7वें नंबर पर खेलते हुए कैरी ने टीम को बड़ी बढ़त दिला दी है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक जड़ने वाले कैरी इतिहास के दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

कैरी से पहले रॉड मार्श कर चुके हैं ऐसा
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज रॉड मार्श ने कैरी से पहले यह कारनामा किया था। मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 96 टेस्ट और 92 वनडे मैच खेले थे। इसी साल 4 मार्च को 74 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था। रॉड मार्श ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 96 टेस्ट और 92 वनडे मैच कमाल का प्रदर्शन किया और अपने नाम कई बड़े रिकॉर्ड भी शामिल किए। कई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के फ्यूजर को संवारने में उनका अहम योगदान रहा था।

वॉर्नर ने जड़ा था दोहरा शतक
एलेक्स कैरी ने 149 गेंदों पर 13 चौकों की मदद से 111 रन बनाने का काम किया। इस मैच में कैरी से पहले डेविड वॉर्नर ने अपने 100वें टेस्ट मैच को यादगार बनाते हुए दोहरा शतक जड़ा। रिटायर्ड हर्ट होने से पहले वॉर्नर ने अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया। वॉर्नर के अलावा स्टीव स्मिथ ने भी टीम के लिए 85 रनों की अहम पारी खेली। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया काफी आगे दिखाई पड़ रहा है। ऑस्ट्रेलिया सीरीज का पहला मुकाबला पहले ही अपने नाम कर चुका है।












Click it and Unblock the Notifications