AUS vs SCO, T20I: ऑस्ट्रेलिया-स्कॉटलैंड के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
Scotland vs Australia, 3rd T20I: ऑस्ट्रेलिया के स्कॉटलैंड दौरे का तीसरा टी20 मैच आज खेला जाएगा। स्कॉटलैंड (SCO) बनाम ऑस्ट्रेलिया (AUS) के बीच ये रोमांचक एक्शन ग्रेंज क्रिकेट क्लब में शाम 6:30 बजे (IST) से खेला जाएगा। सीरीज हार चुका स्कॉटलैंड अपने दौरे को शानदार तरीके से समाप्त करने और सम्मानजनक वापसी के लिए उत्सुक होगा। महामुकाबले से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
SCO vs AUS: ऑस्ट्रेलिया-स्कॉटलैंड मैच की पिच रिपोर्ट
एडिनबर्ग के ग्रेंज क्लब में खेलने की परिस्थितियां आम तौर पर तेज़ गेंदबाज़ों को काफ़ी मदद करती हैं। हालांकि, बल्लेबाज़ों ने मौजूदा सीरीज़ में पिच पर मिल रही उछाल का अपने फ़ायदे के लिए जमकर इस्तेमाल किया है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 170 के आस-पास है।

SCO vs AUS: गेंदबाजों के पास विकेट निकालने का मौका
हालांकि, गेंदबाजों को भी कुछ सहायता मिल सकती है। इस मैदान पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को बराबर मदद मिलती है। स्पिनरों को पावरप्ले में कुछ शुरुआती विकेट मिल सकते हैं यदि पिच को कुछ टर्न मिलता है।
SCO vs AUS: मैच के दौरान कैसा रहेगा आज का मौसम
ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड मैच की वेदर रिपोर्ट पर नजर डालें तो एडिनबर्ग में शनिवार के लिए मौसम का पूर्वानुमान आशाजनक लग रहा है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है, तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मैच के दौरान बारिश की संभावना नहीं के बराबर है। ऐसे में दर्शक बिना किसी रुकावट के मैच का लुत्फ उठा सकेंगे।
AUS vs SCO: ऑस्ट्रेलिया टीम: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), कैमरून ग्रीन, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मिशेल मार्श (कप्तान), आरोन हार्डी, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, एडम जाम्पा, रिले मेरेडिथ, कूपर कोनोली।
ये भी पढ़ें- विराट कोहली की एक सलाह से बदल गया प्रदर्शन! IPL ऑक्शन से पहले RCB स्टार ने किया खुलासा
AUS vs SCO: स्कॉटलैंड टीम: जॉर्ज मुन्से, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), चार्ली टियर (विकेट कीपर), माइकल लीस्क, मार्क वाट, क्रिस ग्रीव्स, क्रिस्टोफर सोल, ब्रैड व्हील, ब्रैडली करी, ओली हेयर्स, सफ्यान शरीफ, मैथ्यू क्रॉस, जैस्पर डेविडसन, जैक जार्विस, चार्ली कैसल।












Click it and Unblock the Notifications