AUS vs PAK: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया या पाकिस्तान जानिए किसका पलड़ा भारी

Australia vs Pakistan, 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच सिडनी में टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। तीसरे मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 116 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत 6 रन के साथ की थी। पहले दिन का खेल खत्म होने पर ऑस्ट्रेलिया बिना खाता विकेट गंवाए 6 रन बनाकर नाबाद थी।

बारिश ने डाला खलल: ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में अपने पहले दिन के स्कोर 6 रन से आगे खेलते हुए 116 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया पहली पारी के आधार पर अभी पाकिस्तान से 197 रन पीछे है। लेकिन बारिश के कारण दूसरे दिन पूरा खेल नहीं हो सका। दूसरे दिन का खेल पूरा नहीं होने के कारण ऑस्ट्रेलिया की टीम ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बारिश के कारण अंतिम सेशन नहीं खेला जा सका।

Australia vs Pakistan 1

2 विकेट खोकर 116 रन: बारिश के कारण दिन का तीसरा सेशन रद्द कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर 116 बना लिए हैं और वह यहीं से मैच के तीसरे दिन का आगज करेगी। मैच के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को डेविड वॉर्नर के रूप में पहला झटका लगा। डेविड वार्नर ने इस मुकाबले में 68 गेंद पर 34 रन बनाए। आगा सलमान की गेंद पर बाबर आजम ने वॉर्नर का बेहतरीन कैच पकड़ा। वॉर्नर के बाद में उस्मान ख्वाजा भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। वह 173 गेंद पर 47 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टीव स्मिथ और मार्नश लाबुशेन अभी भी पिच पर जमे हुए हैं।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने पहली पारी में 313 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने सबसे अधिक 88 रन बनाने का काम किया। वहीं 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले आमीर जमाल ने 82 रनों की शानदार पारी खेली। 97 गेंद में 9 चौके और चार छक्कों की मदद से जमाल ने 82 रन बनाए।

पाकिस्तान की टीम एक समय पर 96 के स्कोर पर ही 5 विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन यहां से मोहम्मद रिजवान और आमीर जमाल ने बेहतरीन पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पेट कमिंस ने सबसे अधिक पांच विकेट झटके। सिडनी टेस्ट अभी बराबरी पर नजर आ रही है, तीसरे दिन बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम इस मुकाबले में बढ़त हासिल कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+