AUS vs PAK, 2nd T20I: आज के मैच में बल्लेबाज-गेंदबाज किसका रहेगा दबदबा? जानें पिच-वेदर और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
Australia vs Pakistan, 2nd T20I: मेजबान ऑस्ट्रेलिया तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी20आई में पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है, जोकि आज 16 नवंबर को ऐतिहासिक सिडनी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। जोश इंगलिस और उनकी टीम ने सीरीज का पहला मैच जीत लिया है और उनका लक्ष्य आगामी रोमांचक मैच में जीत दर्ज करके टी20आई सीरीज को सील करना होगा। एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
हाल ही में मेन इन ग्रीन के खिलाफ समाप्त हुई वनडे सीरीज में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, मोहम्मद रिजवान एंड कंपनी का लक्ष्य इस खेल में वापसी करके सीरीज को 1-1 से बराबर करना है। मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन के गाबा में सीरीज का पहला मैच 29 रनों से जीता था, जहां भारी बारिश के कारण मुकाबला सात ओवर का कर दिया गया था।

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत ने दोनों टीमों के बीच आमने-सामने की टक्कर को और कड़ा बना दिया है। दोनों पक्षों ने खुल 26 मैचों में भाग लिया है। इस दौरान पाकिस्तान ने 13 जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 12 जीते हैं, और एक मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुआ।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान वेदर रिपोर्ट
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सिडनी में दोपहर में बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा और शाम को हवा की औसत गति 30-31 किमी/घंटा रहेगी। ह्यूमिडिटी लगभग 75-80 प्रतिशत रहने की संभावना है।
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान पिच रिपोर्ट
एससीजी की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। लेकिन, यह ऑस्ट्रेलिया के उन स्थानों में से एक है जहां स्पिनरों की बड़ी भूमिका होती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, विकेट धीमा होता जाएगा, जिससे स्पिनरों को और बढ़ावा मिलेगा। इस मैदान पर औसत स्कोर 160 के आसपास रहता है।
पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान, आगा सलमान, इरफान खान, हसीबुल्लाह खान, अब्बास अफरीदी, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अराफात मिन्हास, ओमैर यूसुफ, जहांदाद खान, सुफियान मुकीम।
ये भी पढ़िए- ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले रोहित शर्मा और रितिका सजदेह के घर आया नन्हा मेहमान, दूसरी बार पिता बने 'हिटमैन'
ऑस्ट्रेलिया टीम: मैथ्यू शॉर्ट, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर/कप्तान), आरोन हार्डी, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन, सीन एबॉट, जोश फिलिप।












Click it and Unblock the Notifications