AUS vs PAK: पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के पहले टेस्ट में बारिश बनेगी विलेन? जानें पर्थ की पिच और वेदर रिपोर्ट
AUS vs PAK 1st Test: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 14 दिसंबर से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला पर्थ स्टेडियम में होगा। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में कभी भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है, ऐसे में बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और अन्य स्टार खिलाड़ियों के पास इतिहास रचने का यह सबसे अच्छा मौका है। मैच से पहले जानते हैं पर्थ के पिच और मौसम का हाल।
पर्थ पहले टेस्ट मैच की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। टेस्ट मैच की लाइव कवरेज स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भारतीय समयानुसार सुबह 7.50 बजे से शुरू होगी। टेस्ट सीरीज मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।

ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी पैट कमिंस करेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक मजबूत टेस्ट टीम की घोषणा की है, क्योंकि वे विश्व कप जीत के बाद अब टेस्ट क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। रिपोर्टों के अनुसार, यह डेविड वार्नर की अंतिम टेस्ट सीरीज भी है, क्योंकि वह सिडनी में अंतिम टेस्ट के बाद संन्यास लेने वाले हैं।
AUS vs PAK टेस्ट मैच के लिए पिच रिपोर्ट
पर्थ स्टेडियम ने अब तक केवल तीन टेस्ट मैचों की मेजबानी की है। इस वेन्यू पर पहली पारी का औसत स्कोर 450 से अधिक है जो पूरे टेस्ट मैच के दौरान काफी कम हो जाता है। आगामी टेस्ट के लिए क्यूरेटर ने पांच दिनों तक पिच की जीवंतता सुनिश्चित करने के लिए पिच पर हरी घास लगाई है। यहां टॉस जीतने वाली टीम के पहले बल्लेबाजी करने की संभावना है।
AUS vs PAK टेस्ट मैच के वेदर रिपोर्ट
टेस्ट के पांच दिनों में मौसम की स्थिति बहुत सुखद रहेगी। एक्यूवेदर (Accuweather) की रिपोर्ट अनुसार, मैच के दौरान धूप के साथ तापमान 28-30 डिग्री के बीच रहेगा। पहले टेस्ट के दौरान बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच पर्थ स्टेडियम में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच कितने बजे शुरू होगा?
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट रविवार को भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे शुरू होगा।
स्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहले टेस्ट का प्रसारण कहां होगा?
ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। ये टेस्ट सीरीज मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है।
AUS vs PAK पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11: डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।
पाकिस्तान की प्लेइंग 11: इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, आमिर जमाल और खुर्रम शहजाद।












Click it and Unblock the Notifications