AUS vs PAK: नहीं सुधरेंगे पाकिस्तानी फिर करवा ली बेइज्जती, फैंस ने उड़ाया जमकर मजाक
Australia vs Pakistan, 1st Test: पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच के पहले दिन पांच विकेट खोकर 346 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने टीम के लिए सबसे अधिक 164 रनों की पारी खेली। शान मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को बड़े स्कोर बनाने से रोकने में नाकाम रही।
ऑस्ट्रेलिया की मजबूत शुरुआत: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डेविड वार्नर और उस्मान ख्वाजा की जोड़ी ने मिलकर टीम को लंच ब्रेक तक मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी निभाई। ख्वाजा ने 98 गेंद पर 41 रन बनाए। लेकिन वह फिर सरफराज अहमद के हाथों कैच आउट हो गए। हालांकि दूसरी छोर पर डेविड वार्नर लगातार टीम के लिए रन बनाने का काम करते रहे।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने किया निराश: अपनी फील्डिंग की वजह से पाकिस्तान की टीम अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने फील्ड पर कई तरह की गलतियां की। इसके बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस पाकिस्तानी खिलाड़ी को ट्रोल कर रहे हैं। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन पाकिस्तान खिलाड़ियों ने तीन आसान मौके गंवा दिए।
गंवाए तीन आसान मौके: टेस्ट फॉर्मेट में विकेट लेना बेहद मुश्किल भरा काम होता है। ऐसे में एक ही दिन में तीन कैच टपकना किसी भी टीम को खेल में पीछे धकेल देती है। पाकिस्तान की तरफ से पहला कैच अब्दुल्ला शफीक ने छोड़ा। उस्मान ख्वाजा का आसान सा कैच अब्दुल्ला शफीक पकड़ने में नाकाम रहे। इसके बाद खुर्रम शहजाद जो कि अपना डेब्यू मुकाबला खेल रहे थे उन्होंने डेविड वॉर्नर का एक आसान सा कैच छोड़ दिया।
सरफराज अहमद से भी हुई बड़ी गलती: वहीं पाकिस्तान टीम के सीनियर खिलाड़ी सरफराज अहमद ने भी इस मुकाबले में एक बड़ी भूल कर दी। डेविड वार्नर को स्टंप आउट करने का एक आसान सा मौका सरफराज अहमद ने गंवा दिया। पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तरफ से की गई खराब फील्डिंग की वजह से सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications