AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड टी20 में गेंदबाज बरपाएंगे कहर या बरसेंगे रन, जानें पिच और वेदर रिपोर्ट
AUS vs NZ 3rd T20 Pitch and Weather: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज में अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं। दोनों में जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से इस सीरीज में विजयी बढ़त हासिल कर ली है। दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का अंतिम मुकाबला अब 25 फरवरी को खेला जाएगा।
कीवी टीम को घरेलू सीरीज में हार का सामना करना पड़ा है। अब अंतिम बार कीवी टीम प्रतिष्ठा बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी। हालंकि यह काम इतना आसान नहीं कहा जा सकता है। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की थी। इसके बाद दूसरे मुकाबले में बड़े अंतर से जीत हासिल की थी।

कीवी टीम का प्रयास अंतिम मैच में जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 1-2 से अभियान समाप्त करने का रहेगा लेकिन यह आसान नहीं होगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी संतुलित है और बेहतरीन खिलाड़ियों से सजी हुई है।
ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड तीसरा टी20, पिच रिपोर्ट
ऑकलैंड में पिच बैटिंग के लिए उतनी आसान नहीं होती है। गेंदबाजों को यहाँ मदद मिलती है। गेंदबाजों के लिए इसमें मदद रहेगी। पिच से गेंदबाजों को मूवमेंट मिलती है। बल्लेबाजों को सेटल होने के बाद रन बनाने में आसानी होगी। टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया जा सकता है।
ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड तीसरा टी20, वेदर अपडेट
ऑकलैंड में मौसम को लेकर चिंता वाली खबर है। रविवार को बारिश की भविष्यवाणी की गई है। तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहने की उम्मीद है। फैन्स तो यही चाहते हैं कि बारिश नहीं हो और एक पूर्ण मुकाबला देखने को मिले। हालांकि खेल पूरी तरह से प्रभावित नहीं होगा।
ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड हेड टू हेड
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच टी20 क्रिकेट में कुल 18 मुकाबले खेले गए हैं। ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कुल 12 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। न्यूजीलैंड ने 6 मैचों में जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मामले में न्यूजीलैंड से आगे है।












Click it and Unblock the Notifications