AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले में जोरदार टक्कर, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट
AUS vs NZ Test Pitch and Weather: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए कमर कस चुकी हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत खेली जाने वाली इस सीरीज का पहला मुकाबला 29 फरवरी से शुरू हो जाएगा। दोनों टीमों का प्रयास रहेगा कि पहला मैच जीता जाए।
इससे पहले दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली गई थी। इसमें ऑस्ट्रेलिया ने कीवी टीम का सूपड़ा साफ़ कर दिया था। अब टेस्ट क्रिकेट में असली जंग देखने को मिलेगी। घरेलू मैदानों पर कीवी टीम काफी खतरनाक होती है। ऑस्ट्रेलिया के लिए मुकाबला आसान नहीं कहा जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड पहला टेस्ट, पिच रिपोर्ट
शुरुआती चरण में गेंदबाजों को मदद मिलना तय नज़र आ रहा है। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व की पिच शुरुआत में हलचल करती है। स्पिनरों के लिए इस पिच में कुछ खास नहीं रहेगा। एक बार बल्लेबाज क्रीज पर सेट हो जाएंगे, इसके बाद रन बनाना आसान होता चला जाएगा। टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला सही होगा। बाद में बैटिंग करने वाली टीम अच्छा कर सकती है।
ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड पहला टेस्ट, वेदर अपडेट
मौसम की बात की जाए तो यहाँ खबर अच्छी नहीं कही जा सकती है। मुकाबले के दौरान अंतिम दो दिनों में बारिश का ज्यादा खतरा है। शुरुआती तीन दिनों में अगर बारिश होती है, तो ज्यादा असर नहीं होने वाला है। तापमान की बात की जाए तो यह 12 से लेकर 19 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है।
ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए टेस्ट मैचों में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा काफी ज्यादा भारी है। ऑस्ट्रेलिया के सामने न्यूजीलैंड की टीम कहीं नज़र नहीं आती। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 60 टेस्ट मुकाबले खेले गए हैं। इनमें 34 मुकाबले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जीते हैं। सिर्फ 8 मैच कीवी टीम के खाते में गए हैं। 18 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications